लॉ में बनाना चाहते हैं करियर तो दिल्ली के ये विधि कॉलेज हैं बेस्ट, यहां तैयार होते हैं भविष्य के दमदार वकील!

Last Updated:

Delhi Top Law Colleges: लॉ की पढ़ाई करना चाहते हैं तो दिल्ली के ये कॉलेज अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं. इनमें एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को ऑल इंडिया लेवल की परीक्षा पास करनी होती है. च्वॉइस के मुताबिक छात्र बीए एलएलबी या बीबीए एलएलबी जैसा कोई भी इंटीग्रेटेड कोर्स चुन सकते हैं.

अगर आप भी 12वीं के बाद लॉ की फील्ड में करियर बनाने की सोच रहे हैं और दिल्ली में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो आपके पास कई बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं. देश की राजधानी होने की वजह से दिल्ली में बड़ी संख्या में नेशनल लेवल की लॉ यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी और प्राइवेट इंस्टिट्यूशन हैं, जो अच्छी एजुकेशन के साथ-साथ अच्छे प्लेसमेंट के मौके भी देते हैं. यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स यहां लॉ की पढ़ाई के लिए अप्लाई करते हैं. दिल्ली में लॉ की पढ़ाई अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और PhD लेवल पर की जा सकती है. इन कोर्स में एडमिशन के लिए CLAT, AILET, CUET और यूनिवर्सिटी लेवल के एग्जाम देने होते हैं. बार काउंसिल ऑफ इंडिया देश में लीगल एजुकेशन को रेगुलेट करती है और इंस्टिट्यूशन को मान्यता भी देती है.

इसी क्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय का फैकल्टी ऑफ लॉ देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित लॉ संस्थानों में गिना जाता है. यहां एलएलबी और एलएलएम कोर्स उपलब्ध हैं. किफायती फीस, अनुभवी फैकल्टी और मजबूत अकादमिक स्ट्रक्चर इसे छात्रों की पहली पसंद बनाते हैं. यहां एडमिशन के लिए सीयूईटी के जरिए प्रवेश मिलता है.

दिल्ली में प्रोफेशनल लॉ पढ़ाई के लिए GGSIPU एक मजबूत विकल्प है. इसके अंदर Vivekananda Institute of Professional Studies और University School of Law and Legal Studies जैसे टॉप कॉलेज आते हैं. यहां BA LL.B और BBA LL.B कोर्स में थ्योरी के साथ मूट कोर्ट और इंटर्नशिप पर खास फोकस दिया जाता है. एडमिशन CLAT के जरिए होता है, और प्लेसमेंट भी लगातार बेहतर हो रहा है-इसलिए यह करियर-ओरिएंटेड छात्रों के लिए अच्छा ऑप्शन माना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जामिया मिल्लिया इस्लामिया का लॉ फैकल्टी भी अपने उच्च स्तर की शिक्षा और कम फीस के लिए जानी जाती है. यहां BA LL.B, BBA LL.B और LL.M जैसे कोर्स उपलब्ध हैं. एडमिशन के लिए जामिया की अपनी एंट्रेंस परीक्षा आयोजित होती है, जो छात्रों के लिए एक अच्छा विकल्प है. जामिया की फैकल्टी ऑफ लॉ हाई एजुकेशन और कम फीस के लिए जानी जाती है.

दिल्ली की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU Delhi) देश के सबसे प्रतिष्ठित लॉ संस्थानों में गिनी जाती है. यहां BA LL.B (Hons.), LL.M और PhD जैसे कोर्स उपलब्ध हैं, जहां पढ़ाई का स्तर काफी हाई और कॉम्पिटिटिव होता है. एडमिशन के लिए छात्रों को AILET क्लियर करना होता है, जो काफी टफ एग्जाम माना जाता है. यहां मूट कोर्ट, इंटरनेशनल एक्सपोजर और टॉप लॉ फर्म्स में प्लेसमेंट की मजबूत सुविधा मिलती है, जिससे यह कॉलेज टॉप रैंकिंग में बना रहता है.

प्राइवेट सेक्टर की बात करें तो एमिटी लॉ स्कूल एक जाना-माना नाम है. यहां इंटरनेशनल लेवल की सुविधाएं, मूट कोर्ट और इंडस्ट्री एक्सपोजर छात्रों को मिलता है. हालांकि, यहां फीस सरकारी कॉलेजों के मुकाबले ज्यादा होती है, लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर और अवसर भी उसी स्तर के हैं. एमिटी लॉ स्कूल में एडमिशन के लिए छात्रों को यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल प्रक्रिया से गुजरना होता है. यहां BA LL.B, BBA LL.B जैसे कोर्स में प्रवेश आमतौर पर 12वीं के नंबरों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और पर्सनल इंटरव्यू के जरिए दिया जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *