Last Updated:
नोएडा जैसे शहरों में घर-घर जाकर काम करने वाली महिलाओं की संख्या हजारों में है. नोएडा-ग्रेटर नोएडा में मौजूद हजारों अपार्टमेंट्स में रह रहे परिवारों की सहारा बनने वालीं घरेलू साहिकाओं के अपने दर्द हैं. सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर के 12 बजे तक फिर शाम को 5 बजे से रात के 9 बजे तक अलग-अलग घरों में जाकर खाना बनाना और साफ-सफाई का काम करती हैं, जिससे उनको महीने में 12-15 हजार रुपये हर महीने कमाती हैं. तब जाकर उनका बहुत मुश्किल से घर का खर्च चलता है. वहीं जो प्रोफेशनल मेड्स हैं, जो ऐप के जरिए आती हैं, वह महीने में 40 से 45 हजार रुपये कमा रही हैं. इसके साथ ही अब घरेलू साहिकाओं और प्रोफेशनल मेड्स के बीच एक कंपटीशन हो गया है. घरेलू साहिकाओं के सामने अब सैलरी को लेकर चुनौती खड़ी हो गई है.
सुमित राजपूत/नोएडा: ‘मैं पिछले 6 से 7 साल से नोएडा के घरों में मेड का काम कर रही हूं. एक घर से भी मेरी सैलरी फिक्स नहीं है. कोई 1500 रुपये देता है, कोई 2000, कोई 2500 और कोई 3000 रुपये भी दे देता है. मैं एक-एक दिन में तीन से चार घरों में काम करती हूं तब जाकर मेरे पास महीने के आखिरी में 12000 से 15000 हजार रुपये हो पाता है. इतने कम रुपए में हम किस तरह अपना घर चलाते हैं, यह हम ही जानते हैं. हमारे बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं. प्राइवेट स्कूल की हमारी हैसियत नहीं है. कोई परेशानी और बीमारी हो जाए तो हमें कर्ज भी लेना पड़ जाता है. कुछ इस तरह चल रही है हमारी जिंदगी. हम पढ़े-लिखे नहीं हैं, मोबाइल उतना चलाना नहीं जानते, जिससे हम किसी ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर मेड का या घरेलू सहायिका का काम कर सकें.’
ऑनलाइन घरेलू सहायिका कमा रही कई गुना ज्यादा
‘ऑनलाइन अगर कोई जाता है तो उसे 100 से 200 रुपये हर घंटे मिलते हैं. इतना ही नहीं, जितने घंटे वह रुकते हैं, उतने घंटे का चार्ज लगता है. इससे अच्छी कमाई हो जाती है. अगर महीने के कमाई में अंतर देखें तो हम सिर्फ 12 से 15000 ही कमा पाते हैं. जबकि ऑनलाइन के माध्यम से जा रही मेड 40 से 45000 रुपये तक कमा लेती हैं. गेहूं की कटाई, गैस की किल्लत और पश्चिम बंगाल में चुनाव की वजह से बहुत सारे लोग घर चले गए हैं. इसके बाद भी ऑफलाइन घरेलू सहायिकाओं की तनख्वाह में कोई न बढ़ोतरी नहीं की गई. जबकि ऑनलाइन मेड का काम करने जा रही महिलाओं की बल्ले-बल्ले हैं.’
ऑनलाइन मेड पड़ जाती हैं सस्ती
नोएडा निवासी तनु से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके घर में जो मेड आती है, वो पहलS से काम करती है और हम 4 हजार रुपए देते हैं. वही अगर बात ऑनलाइन के माध्यम से बुलाने की बात करें तो तो वो 100 से 200 रुपये चार्ज करती हैं, और सबसे बड़ी बात वो उतना ही काम करेगी, जितना वो तय करेगी और थोड़ी भी देरी होने पर उसका भी चार्ज वसूलेगी.
About the Author
Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें
