Last Updated:
Delhi National Police Museum: दिल्ली चाणक्यपुरी स्थित नेशनल पुलिस म्यूजियम में 30 फीट काला ग्रेनाइट स्मारक है. यहां 34800 शहीदों के नाम बड़े-बड़े अक्षरों में लिखे गए हैं. यहां जाने के लिए 1 रुपये भी एंट्री फीस नहीं लगती है. यहां इतना सस्ता कैफे है कि लोगों की भीड़ लगी रहती है. आइये जानते हैं इस म्यूजियम के बारे में.
नेशनल पुलिस म्यूजियम का सबसे ज्यादा आकर्षण यहां पर शहीदों के सम्मान में 30 फीट ऊंची और 238 टन की काले ग्रेनाइट की मूर्ति है. इस काली मूर्ति को तेलंगाना के खम्मम शहर से लाया गया था. आपको जानकर हैरानी होगी कि इसे सड़क मार्ग से लाया गया था और उसके बाद नेशनल पुलिस म्यूजियम में इसकी स्थापना की गई. यहां पर लगे हुए पत्थरों पर 34,800 से ज्यादा शहीद पुलिसकर्मियों के नाम लिखे हुए हैं.
दरअसल, दिल्ली के चाणक्यपुरी में नेशनल पुलिस म्यूजियम है. यहां पर देश की सभी सुरक्षा एजेंसी की जानकारी मौजूद है और तो और हमारे देश के हर राज्य में किस तरह की पुलिस काम करती है. उसकी वर्दी क्या है. पुलिस का लोगो क्या है और पुलिस के किस तरह के काम होते हैं और उनके योगदान से लेकर बलिदान तक की पूरी जानकारी इस म्यूजियम में मौजूद है.
नेशनल पुलिस म्यूजियम में यह भी बताया गया है कि भारत में पुलिस की स्थापना कैसे हुई. मुगल काल में पुलिस कौन थी कैसे काम करती थी. अंग्रेजों के वक्त पुलिस कैसे बदली और आजादी के बाद से लेकर पहला पुलिस थाना, पहला कोतवाल और पुलिस की पूरी संरचना कैसे हुई. इसकी भी जानकारी यहां मिलती है. इसके अलावा नेशनल पुलिस म्यूजियम में थिएटर भी है, जिसमें आप पुलिस से जुड़ी हुई डॉक्यूमेंट्री फिल्म देख सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
पूरे म्यूजियम का सबसे रोचक हिस्सा यह है, क्योंकि यहां पर टीवी लगी हुई है, जिसका माइक्रोफोन आप अपने कान पर लगाकर सुन सकते हैं और देख सकते हैं कि हमारे देश की जो सुरक्षा एजेंसी है और पुलिस बल है वो कैसे जानवरों को ट्रेनिंग देते हैं. कैसे एक डॉग पुलिस या आर्मी में भर्ती होता है. उसके क्या काम होते हैं और तो और एक जमाने में जब पुलिस कबूतर प्रणाली का इस्तेमाल करती थी तो उसकी जानकारी भी यहां पर आपको पूरी दी जाएगी. सबसे रोचक हिस्सा पूरे म्यूजियम का आपको यह लगेगा.
नेशनल पुलिस म्यूजियम की एक खास बात यह है कि यहां पर नेशनल पुलिस म्यूजियम का कैफे भी है. इस कैफे की खासियत यह है कि यहां पर 30 रुपए में आपको महंगी से महंगी कॉफी मिल जाएगी. आप यहां पर भरपेट खाना बेहद सस्ते में खा सकते हैं. क्योंकि यह कैफे बहुत सस्ता है. यहां पर जो कॉफी बाहर आप 200 से लेकर 300 रुपए में पीते हैं. वहीं, काफी मात्रा 30 रुपए में मिलती है. इस कैफे में आपको बैठकर एक लग्जरी होटल वाली फीलिंग आएगी.
मध्य दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में 6.12 एकड़ जमीन में निर्मित पुलिस स्मारक में आपको एंट्री फीस नहीं देनी होगी. बिना किसी एंट्री फीस के आप यहां जा सकते हैं. इस म्यूजियम में चारों ओर एयर कंडीशनर भी लगे हुए हैं. यहां पर आपको देश की सुरक्षा एजेंसी किस तरह के ऑपरेशन करने के लिए कैसी ड्रेस पहनती है. हमारे देश की सुरक्षा एजेंसी हो या फिर कोई भी पुलिस बल वो हर एक ऑपरेशन में कैसे अपना रंग रूप बदल लेते हैं, यह सब कुछ आपको यहां देखने को मिलेगा.
यहां पर एक लाइब्रेरी भी बनाई गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल से लेकर कोलकाता तक की पुलिस की पूरी जानकारी है यानी हर एक राज्य की पुलिस, उसका काम, उसकी ड्यूटी और पुलिस कर्मियों के बारे में सारी जानकारी यहां पर रखी गई है. यह म्यूजियम सोमवार को छोड़कर बाकी सभी दिन खुला रहता है. सुबह 9:30 बजे से लेकर करीब 5:30 बजे तक यहां पर जाना फ्री है.
पुलिस म्यूजियम में आपको जाकर यह भी पता चलेगा कि हवलदार से लेकर पुलिस में जितने भी ऊंचे पद होते हैं, उनकी वर्दी किस तरह से बदलती है. कंधे पर लगे स्टार कितने होते हैं और तो और देश की पुलिस व्यवस्था में महिलाओं का क्या योगदान है. पहली महिला आईपीएस से लेकर महिला पुलिसकर्मी कौन रही है. यह सारी जानकारी आपको यहां मिलती है.
नेशनल पुलिस म्यूजियम से अगर आप कोई खरीदारी करना चाहते हैं. जैसे कॉफी मग, टी-शर्ट, कैप, पेन या फिर घर में सजाने के लिए भारतीय तिरंगा या पेन स्टैंड से लेकर काफी कुछ यहां पर आपको खरीदने का मौका मिलेगा. यहां पर सब कुछ बेहद सस्ता है. यहां से खाना पीना हो या फिर खरीदारी हो सब कुछ बहुत सस्ता रखा गया है.
