सावन में मेहंदी लगवाने का है प्लान? इस बार ट्राई करें ये मिनिमल डिजाइन, Gen Z और ऑफिस गोइंग वुमन की पहली पसंद

होमफोटोDelhi

सावन में मेहंदी लगवाने का है प्लान? इस बार ट्राई करें ये मिनिमल डिजाइन

Last Updated:

Mehndi Chic Designs: इस सावन मेहंदी लगवाने का प्लान है लेकिन ट्रेडिशनल डिजाइन नहीं चुनना चाहती हैं तो इन ऑप्शंस में से कोई पसंद कर सकती हैं. ये मिनिमल डिजाइन आजकल काफी चलन में हैं जिनमें पूरा हाथ नहीं भरा जाता. जेन जी हों या ऑफिस गोइंग वुमेन, ये सभी को पसंद आती हैं.

सावन का महीना हो और हाथों पर मेहंदी न सजे, ऐसा भला कैसे हो सकता है. अगर आप भी इस सावन मेहंदी लगवाने की सोच रही हैं, लेकिन घंटों बैठकर पूरे हाथ भरवाने का समय नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं. इस बार मिनिमल मेहंदी डिजाइन ट्रेंड में हैं. ये डिजाइन कम समय में बन जाती हैं, देखने में बेहद स्टाइलिश लगती हैं और ऑफिस, कॉलेज या किसी भी फेस्टिव आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती हैं. यही वजह है कि Gen Z से लेकर ऑफिस जाने वाली महिलाओं तक, हर कोई इन्हें पसंद करता है.

अगर आप चाहते हैं कि आपका हाथ बहुत भरा हुआ न लगे और सुंदर दिखे, तो हथेली के बीच में कमल, मंडला या पैस्ले डिजाइन बनवाएं. इसके साथ उंगलियों और कलाई पर हल्की डिटेलिंग पूरे लुक को बेहद एलिगेंट बना देती है. सिंपल होने के बावजूद यह डिजाइन सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचती है.

आजकल सिर्फ उंगलियों पर मेहंदी लगवाने का ट्रेंड भी काफी देखने को मिल रहा है. उंगलियों के ऊपरी हिस्से को गहरे रंग से भरकर और हथेली पर छोटा-सा डिजाइन बनवाकर आप बेहद स्टाइलिश लुक पा सकती हैं. अगर आपको इंस्टाग्राम या रील्स के लिए फोटो क्लिक कराना पसंद है, तो यह डिज़ाइन आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर अगले दिन ऑफिस जाना है या आपको बहुत ज्यादा मेहंदी पसंद नहीं है, तो हाफ पाम डिज़ाइन सबसे अच्छा विकल्प है. हथेली के एक हिस्से पर फ्लोरल बेल, पत्तियां और बारीक पैटर्न बनवाकर बाकी हिस्से को खाली छोड़ दिया जाता है. इससे हाथ भरे हुए भी लगते हैं और डिजाइन भी बेहद क्लीन दिखाई देता है.

अगर हर बार कुछ नया ट्राई करना पसंद करती हैं, तो इस बार कलाई पर ब्रेसलेट जैसा मेहंदी डिज़ाइन जरूर बनवाएं. इसके साथ उंगलियों पर हल्की लाइनिंग और छोटे-छोटे मोटिफ पूरे लुक को और भी खास बना देंगे. यह डिज़ाइन ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है.

आज की Gen Z ऐसे डिज़ाइन पसंद कर रही हैं जो फोटो और रील्स में साफ नजर आएं, जल्दी लग जाएं और हर आउटफिट के साथ आसानी से कैरी किए जा सकें. इसलिए छोटे मोटिफ, मंडला, लोटस, पैसली, फिंगर आर्ट और बारीक फ्लोरल पैटर्न वाले डिज़ाइन तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं.

अगर आप इस श्रावण में ऐसा डिज़ाइन ढूंढ रहे हैं जो न तो बहुत ज़्यादा बड़ा हो और न ही बहुत ज़्यादा सिंपल, तो यह हाफ-हैंड फ्लोरल मेहंदी डिज़ाइन आपके लिए एकदम सही ऑप्शन हो सकता है. इस डिज़ाइन में हथेली के एक तरफ से कलाई तक सुंदर फ्लोरल मोटिफ्स, बेलें और पैस्ले हैं, जबकि बाकी हिस्सा खाली छोड़ा गया है. यह नेगेटिव स्पेस इसे मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है. आप कोई भी डिजाइन चुन सकती हैं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *