Last Updated:
लिप्सटिक लगाने के कुछ ही घंटों बाद अगर उसका रंग फीका पड़ने लगे, तो पूरा मेकअप लुक खराब लग सकता है. ऐसे में सिर्फ अच्छी लिप्सटिक ही नहीं, बल्कि उसे सही तरीके से लगाना भी जरूरी होता है. कुछ आसान ट्रिक्स की मदद से लिप्सटिक को लंबे समय तक टिकाया जा सकता है.
मेकअप चाहे कितना भी शानदार क्यों न हो, अगर लिप्सटिक कुछ ही घंटों में फीकी पड़ जाए तो पूरा लुक अधूरा लगने लगता है. कई महिलाओं की शिकायत होती है कि महंगी लिप्सटिक लगाने के बाद भी वह जल्दी हट जाती है, कप पर लग जाती है या हल्का-सा खाने-पीने के बाद गायब होने लगती है. वहीं कुछ लोगों की लिप्सटिक तो इतनी जल्दी फैल जाती है कि होंठों का पूरा लुक खराब हो जाता है. ऐसे में सिर्फ अच्छी लिप्सटिक खरीदना ही काफी नहीं, बल्कि उसे सही तरीके से लगाना भी बेहद जरूरी होता है. अगर कुछ आसान टिप्स फॉलो किए जाएं तो लिप्सटिक लंबे समय तक टिकी रह सकती है और उसका स्टेन भी आसानी से नहीं हटता.
ज्यादातर लोग सीधे सूखे होंठों पर लिप्सटिक लगा लेते हैं, जबकि यही सबसे बड़ी गलती मानी जाती है. अगर होंठ फटे या ड्राई हों, तो लिप्सटिक पैची दिखने लगती है और जल्दी उतर जाती है. इसलिए सबसे पहले होंठों को हल्के स्क्रब से एक्सफोलिएट करना जरूरी माना जाता है. इसके लिए चीनी और शहद का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इसके बाद हल्का लिप बाम लगाकर होंठों को मॉइश्चराइज करें. हालांकि लिप्सटिक लगाने से पहले अतिरिक्त बाम टिश्यू से साफ कर लें, वरना लिप्सटिक स्लाइड होने लगती है.
लिप लाइनर का इस्तेमाल क्यों है जरूरी?
अगर आप चाहती हैं कि लिप्सटिक लंबे समय तक टिकी रहे, तो लिप लाइनर को नजरअंदाज न करें. लिप लाइनर न सिर्फ होंठों को सही शेप देता है, बल्कि लिप्सटिक को फैलने से भी रोकता है. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि अपने लिपस्टिक शेड से मिलता-जुलता लाइनर इस्तेमाल करें और सिर्फ किनारों पर नहीं बल्कि पूरे होंठों पर हल्का भर लें. इससे लिप्सटिक का बेस मजबूत बनता है.
लंबे समय तक टिके रहने के लिए अपनाएं ये ट्रिक
लिप्सटिक लगाने के बाद एक टिश्यू होंठों पर रखें और उसके ऊपर हल्का ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं. इससे लिप्सटिक सेट हो जाती है और जल्दी ट्रांसफर नहीं होती. कई मेकअप आर्टिस्ट इस तकनीक को लंबे समय तक स्टे करने वाली लिप्सटिक के लिए बेहद असरदार मानते हैं. इसके अलावा एक बार लिप्सटिक लगाने के बाद हल्का ब्लॉट करें और फिर दूसरी लेयर लगाएं. डबल लेयर तकनीक से रंग ज्यादा गहरा और टिकाऊ दिखता है.
मैट लिप्सटिक ज्यादा टिकती है?
क्रीम या ग्लॉसी लिप्सटिक की तुलना में मैट लिप्सटिक आमतौर पर ज्यादा देर तक टिकती है. इसकी वजह यह है कि मैट फॉर्मूला होंठों पर बेहतर तरीके से सेट हो जाता है. हालांकि बहुत ज्यादा ड्राई मैट लिप्सटिक होंठों को फटा हुआ दिखा सकती है, इसलिए पहले होंठों को अच्छी तरह तैयार करना जरूरी होता है. अगर आप ट्रांसफर-प्रूफ लुक चाहती हैं, तो लॉन्ग-वियर या स्मज-प्रूफ लिप प्रोडक्ट्स चुन सकती हैं.
खाने-पीने के दौरान कैसे बचाएं लिप्सटिक?
ऑयली खाना खाने से लिप्सटिक जल्दी हट सकती है. स्ट्रॉ से ड्रिंक पीना और होंठों को बार-बार रगड़ने से बचना भी मदद कर सकता है. कई लोग बार-बार होंठ दबाने या चाटने की आदत की वजह से भी लिप्सटिक जल्दी खराब कर लेते हैं.
ऐसे मिलेगा परफेक्ट लुक
लिप्सटिक सिर्फ रंग नहीं, बल्कि पूरे मेकअप का अहम हिस्सा होती है. सही तरीके से लगाया गया लिप कलर चेहरे की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकता है. अगर आप चाहती हैं कि आपकी लिप्सटिक लंबे समय तक टिकी रहे और आसानी से फीकी न पड़े, तो सही प्रोडक्ट पर ध्यान देना बेहद जरूरी है.
About the Author
विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें
