Mother's Day पर CEO ने कर्मचारियों को दी 3 दिन की छुट्टी और 10000 रुपये, बोले – मम्मी-पापा को घुमाकर लाओ

Last Updated:

Mother’s Day 2026: मदर्स डे से पहले दिल्ली में एक कंपमनी के CEO रजत ग्रोवर ने अपने कर्मचारियों को माता-पिता के साथ समय बिताने के लिए 3 दिन की पेड लीव और 10 हजार रुपये का ट्रैवल अलाउंस देने का ऐलान किया है. सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे काफी प्रेरणादायक बता रहे हैं.

वीडियो में रजत ग्रोवर ने कर्मचारियों से कहा कि वे अपने माता-पिता से पूछें कि उन्हें कौन सा खाना पसंद है और वह किस जगह घूमना चाहते हैं.

Mother’s Day 2026: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग काम में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि परिवार और खासकर माता-पिता के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है. इसी बीच दिल्ली के एक कारोबारी ने ऐसा कदम उठाया है, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. मदर्स डे (Mother’s Day) से पहले दिल्ली के एक मार्केटिंग और पीआर फर्म के CEO रजत ग्रोवर ने अपने कर्मचारियों को माता-पिता के साथ समय बिताने के लिए 3 दिन की पेड लीव और 10 हजार रुपये का ट्रैवल अलाउंस देने का ऐलान किया है.

कर्मचारियों से कहा – माता-पिता के सपनों को समझिए

रजत ग्रोवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह अपने कर्मचारियों से कहते नजर आ रहे हैं कि आज की बिजी लाइफस्टाइल में लोग अपने माता-पिता से दूर होते जा रहे हैं. सुबह काम पर निकलना और देर रात घर लौटना रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है. ऐसे में लोग यह तक नहीं पूछ पाते कि उनके माता-पिता क्या चाहते हैं या उनकी सेहत कैसी है. उन्होंने कहा, “कई बार हम जानते हुए भी अपने माता-पिता से कुछ पूछ नहीं पाते. हमें यह भी नहीं पता होता कि उनकी अधूरी इच्छाएं क्या हैं”.

View this post on Instagram

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *