दिल्लीवालों आज शाम 50KM की रफ्तार से आएगा बवंडर, पूरे NCR में होगी झमाझम बारिश, IMD का येलो अलर्ट

Delhi Weather Rain Alert: तो दिल्लीवालों मौसम के लेकर एक खुशखबरी आई है. सुबह से चिपचिपी हवा, दोपहर में तपती सड़कों से आज छुटकारा मिलने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने मौसम के बदलाव को लेकर ताजा अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक आज शाम राजधानी के कई हिस्सों में तेज आंधी, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हो सकता है. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग इसे पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के असर का नतीजा बता रहे हैं. हालांकि दिल्ली के लोगों को इससे उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. लेकिन तेज हवाओं और धूल भरे झोंकों के कारण शाम का मौसम कई इलाकों में परेशानी भी खड़ी कर सकता है. खासकर ऑफिस से लौटने वाले लोगों और सड़क पर सफर कर रहे यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण दिल्ली-NCR का मौसम पिछले कुछ दिनों से लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप निकल रही है तो कभी अचानक बादल छा जा रहे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण आज शाम और रात के दौरान उत्तर दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कई जगहों पर बिजली कड़कने और धूल भरी आंधी चलने की संभावना भी जताई गई है. इसी को देखते हुए IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव अस्थायी है, क्योंकि 14 और 15 मई के बाद एक बार फिर तापमान तेजी से बढ़ सकता है. फिलहाल अगले दो दिन तक बादलों और तेज हवाओं का असर राजधानी में बना रह सकता है. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह प्री-मानसून गतिविधियों का हिस्सा है, जो मई के दूसरे सप्ताह में अक्सर देखने को मिलता है.

शाम के समय होने वाली बारिश और तेज हवाओं से तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी. (PTI)

दिल्ली-NCR में शाम को बिगड़ेगा मौसम

  • मौसम विभाग के मुताबिक आज शाम दिल्ली और आसपास के इलाकों में अचानक मौसम करवट ले सकता है. कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बादल छाने और बिजली चमकने की घटनाएं हो सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले इलाकों में ज्यादा देर न रुकने की सलाह दी है.
  • दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. दिन में उमस बनी रहेगी, लेकिन शाम के समय बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट महसूस हो सकती है. इससे लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिलेगी.
  • IMD के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर अब दिल्ली-NCR तक पहुंच रहा है. यही वजह है कि अगले दो दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग का कहना है कि 12 और 13 मई को भी कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

अगले दो दिनों तक राहत के आसार

मौसम विभाग ने बताया है कि मुंगेशपुर, नजफगढ़, पालम और आसपास के क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है. कई इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है. इससे पेड़ गिरने और ट्रैफिक प्रभावित होने जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं. लोगों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.

14 मई के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

दिल्ली-NCR में 14 और 15 मई से मौसम एक बार फिर साफ होने लगेगा. इसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल जो राहत मिल रही है, वह ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है. अगले हफ्ते से राजधानी में गर्मी और लू का असर फिर बढ़ सकता है.

IMD के मुताबिक कई इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. (PTI)

दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी कब तक रहेगी?

मौसम विभाग के अनुसार 11 से 13 मई तक दिल्ली-NCR में बादल, हल्की बारिश और तेज हवाओं का असर बना रह सकता है. शाम और रात के समय मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा. 14 मई के बाद मौसम साफ होने लगेगा.

हवा की रफ्तार कितनी हो सकती है?

IMD के मुताबिक कई इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी भी चल सकती है, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है.

क्या इस बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी?

हां, शाम के समय होने वाली बारिश और तेज हवाओं से तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि यह राहत अस्थायी होगी, क्योंकि 14 और 15 मई के बाद फिर तापमान बढ़ने का अनुमान है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *