Last Updated:
थलापति विजय का फिल्मी करियर 30 साल से ज्यादा का रहा है. बतौर लीड एक्टर उन्होंने 1992 से काम करना शुरू किया, लेकिन कई फिल्मों में चाइल्ड रोल भी किए. वह अब उन्होंने तमिलनाडु के 19वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. थलापति के साथ साउथ की कई एक्ट्रेसेज ने काम किया. इनमें तृषा कृष्णनन संग उनकी हिट जोड़ी भी बनी. सिर्फ तृषा ही नहीं, एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने थलापति संग दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं.
थलापति विजय संग सामंथा रुथ प्रभु, हंसिका मोटवानी, आसीन और अनुष्का शेट्टी समेत कई एक्ट्रेस काम किया. इनके अलावा एक बॉलीवुड एक्ट्रेस संग भी दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. इस एक्ट्रेस ने सीएम के बेटे से शादी और लंबे ब्रेक के बाद फिर से फिल्मों में काम कर रही हैं. इस एक्ट्रेस के दो जुड़वा बेटे भी हैं. क्या आप इस एक्ट्रेस को पहचानते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/फिल्म पोस्टर)
इस एक्ट्रेस ने थलापति विजय साल 2005 में आई सुपरहिट फिल्म ‘सचिन’ में काम किया. यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है. इसमें एक्ट्रेस ने लीड रोल निभाया. एक्ट्रेस नाम जेनेलिया डीसूजा है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/फिल्म पोस्टर)
जेनेलिया और थलापति विजय ने इस रोमांटिक कॉमेडी में सचिन नाम का टाइटल रोल निभाया. उनके अपॉजिट जेनिलिया डीसूजा है. फिल्म में बिपाशा बसु भी हैं. फिल्म में थलापति एक बिंदास लड़के के रोल में है, जो पढ़ाई और लाइफ को केयरफ्री एन्जॉय कर रहा है, जबकि जेनेलिया पढ़ाकू लड़की हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/फिल्म पोस्टर)
Add News18 as
Preferred Source on Google
जेनेलिया डीसूजा और थलापति विजय की इस केमेस्ट्री को खूब पसंद किया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. इसके गाने रोमांटिक गाने आज भी खूब सुने जाते हैं. इसके बाद, दोनों ने 6 साल बाद दोनों दोबारा साथ में काम किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/फिल्म पोस्टर)
साल 2011 में आई जेनेलिया डीसूजा और थलापति विजय की ‘वेलायुद्धम’ भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. हालांकि, फिल्म में थलापति के अपॉजिट हंसिका मोटवानी है. लेकिन जेनेलिया उनके दोस्त और एक तरफा प्यार में पड़ने वाली पत्रकार लड़की के किरदार में दिखती हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/फिल्म पोस्टर)
‘वेलायुद्धम’ के सेंटर में करप्शन और भाई-बहन के प्यार को दिखाया गया है. थलापति गांव का सीधा-शरीफ लड़का है, जो अपनी बहन से बहुत प्यार करता है. बहन के साथ शहर जाता है. फिर एक टर्निंग प्वाइंट आता है. वह एक सुपरहीरो के तौर पर नजर आते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/फिल्म पोस्टर)
वहीं, जेनेलिया डीसूजा ने इस फिल्म के अगले साल यानी 2012 में ही रितेश देशमुख से शादी कर ली. दोनों ने पहली ही फिल्म से एक-दूसरे प्यार करते थे. रितेश के पिता दिवंगत विलासराव देशमुख 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के मुख्यंत्री रहे. वह राज्यसभा सांसद भी रहे. लिवर ट्रांसप्लांट ऑपरेशन असफल रहने की वजह से उनकी मौत 2012 में ही मौत हुई थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/फिल्म पोस्टर)
जेनेलिया डीसूजा थलापति विजय की काफी अच्छी दोस्ती है. थलापति विजय ने जब तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की, तो जेनेलिया ने खुशी जताई और उन्हें इस जिम्मेदारी को निभाने की बात कही. भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम/फिल्म पोस्टर)
