Last Updated:
aaj ka mausam-IMD के अनुसार दिल्ली एनसीआर में बादल, हल्की बारिश और तेज हवाओं से गर्मी में राहत मिलने की उम्मीद है. 15 मई के बाद तापमान 39 से 41 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है. फिलहाल दिल्ली और एनसीआर के लोगों को मौसम विभाग ने गुड न्यूज दे दी है.इस सप्ताह मौमस खुशनुमा बना रहेगा.
भीषण गर्मी से लोगों को अभी राहत मिलेगी.
Delhi-NCR ka Weather. दिल्ली और एनसीआर के लोगों को मौसम विभाग ने गुड न्यूज दे दी है. यहां के लोगों को मंगलवार को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. मौमस विभाग( IMD) के अनुसार दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई क्षेत्रों में हल्की बारिश, गरज-चमक तथा तेज हवाएं चल सकती हैं. इस सप्ताह मौमस खुशनुमा बना रहेगा. लू और तेज धूप से लोगों को राहत मिलेगी.
मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. बादलों और हल्की बारिश के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है. पिछले कई दिनों से गर्म हवाओं और उमस भरी रातों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी, लेकिन अब मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है.
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी आने और बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है.
मौमस विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार तक मौसम बेहतर बना रह सकता है. इन दिनों हल्के बादल छाए रहने, बूंदाबांदी और ठंडी हवाएं चलने के आसार हैं. हालांकि 15 मई के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो सकती है. सप्ताह के आखिर तक अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जिससे गर्मी फिर लोगों को परेशान कर सकती है.
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में लू जैसी स्थिति बनने की संभावना कम है, लेकिन हवा में नमी बढ़ने से उमस बनी रह सकती है. लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. इस तरह मई के 11 दिन गुजरने के बाद भी लोगों को ज्यादा गर्मी या लू के थपेड़े नहीं झेलने पड़े हैं.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
