IMD ने दी ऐसी न्‍यूज, सुनकर दिल्‍लीवाले हो जाएंगे हैरान, कहेंगे- मई में ये कैसे हो सकता है?

होमताजा खबरDelhi

IMD ने दी ऐसी न्‍यूज, सुनकर दिल्‍लीवाले हो जाएंगे हैरान,कहेंगे- मई में ये कैसे

Last Updated:

Todays Weather- IMD के दिल्‍ली-एनसीआर वालों को ऐसी न्‍यूज दी है, जो उन्‍हें हैरान कर सकती है. मई के मौमस में जहां गर्म हवाएं और आसमान से आग बरसनी चाहिए, पर आज बारिश, ठंडी हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं पर बादल छाए रहेंगे. इस पर दिल्‍ली वाले आश्‍चर्य जरूर व्‍यक्‍त कर सकते हैं

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कम हो रहा है.

नई दिल्‍ली. मौसम विभाग (IMD) के दिल्‍ली-एनसीआर वालों को ऐसी न्‍यूज दी है, जो उन्‍हें हैरान कर सकती है. मई के मौमस में जहां गर्म हवाएं और आसमान से आग बरसनी चाहिए, पर आज बारिश, ठंडी हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं पर बादल छाए रहेंगे. इस पर दिल्‍ली वाले आश्‍चर्य जरूर व्‍यक्‍त कर सकते हैं और पूछ सकते हैं कि आखिर मौसम को यह क्‍या हो रहा है? लेकिन इससे दिल्‍ली एनसीआर वालों को राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को गरज-चमक और धूल भरी हवाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है.

मौमस विभाग के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. दिन में उमस महसूस होगी, लेकिन तेज हवाओं और बादलों से लोगों को भीषण लू से राहत मिलने की उम्मीद है. कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

14 मई के बार बरसेगी आग

मौमस विभाग के अनुसार यह राहत ज्यादा दिनों तक रहने वाली नहीं है. 14 मई के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी शुरू हो सकती है. सप्ताह के आखिर तक अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. हालां‍कि कुछ मौसम एजेंसियों ने 17 और 18 मई के आसपास दिल्ली में तेज गर्मी और हीटवेव जैसे हालात बनने की संभावना जताई है.

अभी सामान्‍य से कम है तापमान

IMD के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग इलाके में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. पालम में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री और आयानगर में 38.4 डिग्री दर्ज किया गया.

पश्चिमी विक्षोभ का असर हो रहा है खत्म

पिछले कुछ दिनों के तापमान पर नजर डालें तो मई की शुरुआत में दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच बना हुआ था, लेकिन अब इसमें लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर खत्म होने के बाद राजधानी में फिर से तेज गर्मी लौटेगी.

About the Author

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *