अब सूरज बरसाएगा आग, 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा पारा, मौसम विभाग का दिल्ली-एनसीआर पर अलर्ट

होमताजा खबरDelhi

अब सूरज बरसाएगा आग, 40 डिग्री पहुंच जाएगा पारा, IMD का दिल्ली-एनसीआर पर अलर्ट

Last Updated:

Delhi Heat Wave Alert: मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 4 से 5 दिनों में तापमान लगातार बढ़ेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल 11 और 12 अप्रैल को दिन में तेज हवाएं चलने से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन इसके बाद हवाएं कमजोर पड़ जाएंगी और गर्मी का असर बढ़ जाएगा.

मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से गर्मी एक बार फिर जोर पकड़ने लगेगी. (File Photo)

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में बीते दो दिनों से चल रही तेज सतही हवाओं ने मौसम में हल्की ठंडक घोल दी है. इसके साथ ही प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है. हालांकि यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार से मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है और गर्मी एक बार फिर जोर पकड़ने लगेगी.

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 4 से 5 दिनों में तापमान लगातार बढ़ेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है. 11 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि 13 और 14 अप्रैल को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और तापमान लगभग 35 डिग्री के आसपास बना रहेगा.

इसके बाद गर्मी का असर और तेज होगा. 15 अप्रैल को तापमान बढ़कर 36 डिग्री और 16 अप्रैल को 37 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. 17 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल 11 और 12 अप्रैल को दिन में तेज हवाएं चलने से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन इसके बाद हवाएं कमजोर पड़ जाएंगी और गर्मी का असर बढ़ जाएगा.

वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में भी इन दिनों सुधार देखने को मिला है. दिल्ली के कई इलाकों में हवा ‘मध्यम’ श्रेणी में बनी हुई है. आनंद विहार में AQI 170, अशोक विहार में 198, बवाना में 145, चांदनी चौक में 151 और मथुरा रोड पर 128 दर्ज किया गया. आया नगर में AQI 96 के साथ अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में रहा.

नोएडा में भी हवा की गुणवत्ता मध्यम स्तर पर बनी हुई है. सेक्टर-1 में AQI 145, सेक्टर-125 में 120, सेक्टर-62 में 109 और सेक्टर-116 में 119 दर्ज किया गया. गाजियाबाद के इंदिरापुरम में AQI 128, लोनी में 173, संजय नगर में 129 और वेद विहार लोनी में 175 रिकॉर्ड किया गया है.

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तेज हवाओं के कारण प्रदूषण के कण फैल गए, जिससे AQI में सुधार हुआ है. लेकिन जैसे ही हवाएं कमजोर पड़ेंगी और तापमान बढ़ेगा, प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ सकता है. ऐसे में आने वाले दिनों में NCR के लोगों को तेज गर्मी और बढ़ते प्रदूषण… दोनों का सामना करना पड़ सकता है. विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें.

About the Author

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *