कौन हैं भवजीत जौहर, जिन्हें मिली कनाडा क्रिकेट को दलदल से निकालने की जिम्मेदारी

होमखेलक्रिकेट

कौन हैं भवजीत जौहर, जिन्हें मिला कनाडा क्रिकेट को दलदल से निकालने का टास्क

Last Updated:

Who is Bhavjeet Johar: क्रिकेट कनाडा ने एजीएम के बाद भवजीत जौहर को अंतरिम मुख्य संचालन अधिकारी बनाया, नया निदेशक मंडल गठित, प्रशासनिक सुधार और दीर्घकालिक विकास पर जोर

भवजीत जौहर क्रिकेट कनाडा के मुखिया बनाए गए

टोरंटो: क्रिकेट कनाडा ने भवजीत जौहर को अपना अंतरिम मुख्य संचालन अधिकारी नियुक्त किया है, उसने नौ और दस मई को यहां वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के समापन के बाद यह घोषणा की.

क्रिकेट कनाडा ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मुख्य संचालन अधिकारी नई संस्था के गठन तक संगठन के कार्यों को संभालेंगे। इनमें वाणिज्यिक, संचालन, प्रशासन आदि से जुड़े कार्य शामिल हैं. विज्ञप्ति में कहा गया है:

एजीएम क्रिकेट कनाडा के प्रशासन में चल रही बदलाव की पहल में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो संस्थागत जवाबदेही, संचालन उत्कृष्टता, वित्तीय निरीक्षण और कनाडा के क्रिकेट में दीर्घकालिक रणनीतिक विकास के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है.

क्रिकेट कनाडा को आगे बढ़ाने के लिए गठित किए गए निदेशक मंडल के नवीनीकरण से जुड़े मामलों पर भी चर्चा की. क्रिकेट कनाडा के निदेशक मंडल में अरविंदर खोसा अध्यक्ष, रणजीत चौधरी उपाध्यक्ष, परमजीत शाही सचिव, अमित जोशी निदेशक, हसन मिर्जा निदेशक, सोनाली विग निदेशक (महिला खिलाड़ी प्रतिनिधि) और मंजूर चौधरी निदेशक (पुरुष खिलाड़ी प्रतिनिधि) शामिल हैं.

About the Author

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *