क्या आपके भी घर में इन दिनों छिपकली खूब दिख रही है? जिस भी कमरे, किचन, डाइनिंग हॉल की दीवार पर नजर डालो, एक छिपकली दिख ही जाती है चिपकी हुई. दरअसल, गर्मियों के मौसम में छिपकलियों भी गर्म वातावरण से परेशान होकर ठंडी जगह पर छिपना चाहती हैं, इसलिए वे अचानक घर के अंदर इनकी संख्या अधिक दिखने लगती है. घर में छिपकली आने के कई अन्य सामान्य कारण हो सकते हैं. वैसे तो ये इंसानों को नॉर्मली नुकसान नहीं पहुंचाती है, बल्कि छोटे कीड़े-मकोड़े खाती है. हालांकि, काफी लोगों को खासकर, महिलाओं को छिपकली से डर लगता है.
घर में छिपकली क्यों आती है?
-कीड़े-मकोड़े ज्यादा होने पर ये आना शुरू कर देती हैं. मच्छर, कीट-पतंगे, चींटियां आदि छिपकली का मुख्य भोजन हैं.
-कई बार रात में बालकनी, गलियारे, छत, सीढ़ियों पर लाइट ऑन रहती है, जहां छोटे-छोटे कीड़े मंडराते रहते हैं. उनके पीछे छिपकली भी आ जाती है, इन्हें अपना भोजन बनाने के लिए.
-दीवारों में दरारें या खुली जगहों से ये घर के अंदर घुस आती हैं.
-कई बार किचन, स्टोर रूम, टॉयलेट में गंदगी, अधिक नमी होने के कारण भी ये अधिक दिखती हैं.
– रसोई घर में खुला खाना छोड़ने से कॉकरोच, चींटियां आदि छोटे कीड़े आकर्षित होते हैं, इन्हें अपना शिकार बनाने के लिए छिपकली भी आती है.
छिपकली भगाने का देसी नुस्खा
मास्टर शेफ पंकज भदोरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे छिपकली भगाने का बहुत ही सरल सा तरीका बता रही हैं. वे कैप्शन में लिखती हैं कि अगर छिपकलियां आपको डराती हैं, तो उन्हें दूर भगाने के लिए यह आसान नुस्खा आजमाकर देखें. आपको इसके लिए 3 चीजें चाहिए-
3 नेफ़थलीन की गोलियां
2 बड़े चम्मच डेटॉल लिक्विड
आधा कप पानी
सबसे पहले आप नेफ़थलीन की गोलियों को किसी कटोरे में डालें. इसे अच्छी तरह से कूट-कूट कर पाउडर बना लें. अब इसमें आप 2 बड़े चम्मच डिटॉल का लिक्विड डालकर मिक्स करें. अब इसमें आधा कप पानी डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें. इस लिक्विड को उन जगहों पर स्प्रे करें, जहां छिपकलियां होने की संभावना अधिक हो. इसकी गंध से छिपकलियां दूर रहेंगी.
View this post on Instagram
