रेप केस में जेल से बाहर आए हिंदू युवा वाहिनी नेता का भव्य स्वागत, वीडियो वायरल, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना

Last Updated:

Ghaziabad Latest News: गाजियाबाद में रेप केस में जमानत पर छूटे हिंदू युवा वाहिनी नेता सुषिल प्रजापति का भव्य स्वागत हुआ है. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं विपक्ष नेता अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है.

युवा वाहिनी के नेता सुशील प्रजापति

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में रेप केस में जेल गए हिंदू युवा वाहिनी के नेता सुषिल प्रजापति की जमानत पर रिहाई के बाद हुए भव्य स्वागत को लेकर सियासत गरमा गई है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में समर्थक उन्हें फूल-मालाओं से लादते और कंधों पर बैठाकर जुलूस निकालते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि गाजियाबाद इकाई के प्रमुख सुषिल प्रजापति करीब आठ महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आए हैं. उनकी रिहाई के बाद समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए. इस दौरान ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच जुलूस निकाला गया.

About the Author

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *