50 KM की रफ्तार से आ रही आफत, दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम, IMD की चेतावनी- तेजी से बढ़ रहा सैंडस्टॉर्म

होमताजा खबरDelhi

50KM की रफ्तार से आ रही आफत, दिल्ली में बदलेगा मौसम, धूल भरी आंधी की चेतावनी

Last Updated:

Delhi Weather: दिल्ली में धूल भरी आंधी की चेतावनी है. मौसम विभाग ने शाम 6 बजकर 30 मिनट पर चेतावनी जारी करते हुए बताया कि अगले तीन घंटों में यानी कि 9 बजकर 30 मिनट तक दिल्ली में धूल भरी आंधी तूफान आने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी करते हुए बताया गया कि अगर घर से आप बाहर हैं, तो सावधानी बरतें और पेड़ के पास रुकने से बचें.

दिल्ली में धूल भरी आंधी की चेतावनी.

Delhi-NCR Weather Alert: दिल्ली में रहने वाले लोग थोड़ा सावधान हो जाएं. भीषण गर्मी के बीच एक बड़ी आफत आ रही है. मौसम विभाग के वेदर नाउकास्ट में भीषण आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है. आईएमडी के वेबसाइट पर नाउकास्ट किया गया है, जो कि देर शाम 9 बजकर 30 मिनट तक के लिए वैलिड है, में बताया गया है कि दिल्ली का मौसम बदलने वाला है और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सैंडस्टॉर्म आ रहा है. मौसम विभाग ने दिल्ली की सभी जिलों के लिए येलो अल्ट जारी करते हूं लिखा कि- ‘अगले 03 घंटों के दौरान दिल्ली के कई हिस्सों में धूल के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. वार्निंग जारी करने का समय 24 मई 2026 शाम 6 बजकर 30 मिनट पर ये वार्निंग रात 09 बजकर 30 मिनट तक मान्य रहेगा.

बताते चलें कि रविवार को दिल्ली में भीषण गर्मी के साथ अन्य दिनों की अपेक्षा थोड़ा राहत रहा. आईएमडी के ताजा रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. साथ ही मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी के मुताबिक, रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सीजन के औसत से 3.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है.

मौसम विभाग की चेतावनी
दिल्ली के सभी जिलों में धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

धूल भरी आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों तक येलो अलर्ट जारी रहेगा. मौसम अधिकारियों कहा कि सोमवार को दिल्ली का अधिक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि कम से कम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. दिन में रिलेटिव ह्यूमिडिटी 18 परसेंट से 37 परसेंट के बीच ऊपर-नीचे होती रही, जिससे पूरे शहर में बेचैनी का लेवल बढ़ गया.

दिल्ली के कई स्टेशनों पर पारा चढ़ा

दिल्ली-NCR इलाके के कई मौसम स्टेशनों पर तापमान नॉर्मल लेवल से काफी ज्यादा रहा. रिज और आयानगर स्टेशनों पर सबसे ज्यादा 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. लोधी रोड में 43.8 डिग्री सेल्सियस, पालम में 43.7 डिग्री सेल्सियस और सफदरजंग में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. यह नॉर्मल से 2.3 डिग्री सेल्सियस और 4.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिससे शहर के कई हिस्सों में हीटवेव जैसे हालात का पता चलता है.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *