DU Admission 2026: CSAS प्रिफरेंस भरते समय छात्र न करें ये गलती, मिरांडा हाउस ने दी जरूरी सलाह

Last Updated:

Delhi Miranda House Admission: डीयू में एडमिशन चाहते हैं और कॉलेज प्रिफरेंस भर रहे हैं तो पहले ये जान लें. मिरांडा हाउस कॉलेज ने ओपन हाउस के दौरान स्टूडेंट्स को सीएसएएस पोर्टल भरने के संबंध में जरूरी जानकारी दी. कल रात 12 बजे के पहले तक इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है.

दिल्ली. दिल्ली विश्वविद्यालय में अंडरग्रेजुएट एडमिशन 2026 की प्रक्रिया के बीच मिरांडा हाउस ने छात्रों और अभिभावकों को एक अहम सलाह दी है. कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय ओपन हाउस सेशन फेज-2 के आखिरी दिन भारी बारिश के बावजूद करीब 150 छात्र और उनके अभिभावक पहुंचे. यहां उन्हें CSAS पोर्टल, कॉलेज और कोर्स चुनने के तरीके, सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन और एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी गई.

मोबाइल नहीं, लैपटॉप या डेस्कटॉप से भरें प्रेफरेंस
कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) बिजयलक्ष्मी नंदा और डॉ. नंदिनी दत्ता ने छात्रों से कहा कि CSAS पोर्टल पर प्रेफरेंस भरते समय मोबाइल फोन, खासकर छोटी स्क्रीन वाले फोन का इस्तेमाल करने से बचें. उन्होंने सलाह दी कि लैपटॉप या डेस्कटॉप से फॉर्म भरने पर सभी विकल्प साफ दिखाई देते हैं और गलती की संभावना कम रहती है.

11 जुलाई रात 11:59 बजे अपने आप लॉक हो जाएगी लिस्ट
छात्रों को बताया गया कि 11 जुलाई रात 11:59 बजे तक CSAS पोर्टल पर सेव की गई प्रेफरेंस ही विश्वविद्यालय द्वारा मानी जाएगी. तब तक छात्र अपनी कॉलेज और कोर्स की प्रेफरेंस लिस्ट को जितनी बार चाहें बदल सकते हैं, नया ऑप्शन जोड़ सकते हैं या उसकी क्रम व्यवस्था बदल सकते हैं. तय समय के बाद यह सूची अपने आप लॉक हो जाएगी.

स्पोर्ट्स ट्रायल और ECA को लेकर भी दिए जवाब
ओपन हाउस के दौरान एक छात्र ने स्पोर्ट्स ट्रायल की जगह के बारे में सवाल पूछा. इस पर प्रिंसिपल ने छात्रों को दिल्ली विश्वविद्यालय के अंडरग्रेजुएट एडमिशन बुलेटिन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स ट्रायल और ECA से जुड़ा पूरा शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा.

जूलॉजी कोर्स और करियर पर भी मिली जानकारी
एक अभिभावक ने B.Sc. (Hons.) जूलॉजी में एडमिशन के लिए जरूरी सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी मांगी. एक्सपर्ट्स ने कोर्स एलिजिबिलिटी, सही सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन और आगे की पढ़ाई व करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

हर सवाल का आसान भाषा में दिया जवाब
सेशन के दौरान स्टूडेंट्स और पेरेंट्स ने कॉलेज की पसंद, कोर्स चुनने, हॉस्टल, स्पोर्ट्स कोटा, ECA एडमिशन, CSAS पोर्टल और करियर से जुड़े कई सवाल पूछे. कॉलेज के एक्सपर्ट्स ने सभी सवालों के आसान और व्यावहारिक जवाब दिए.

कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) बिजयलक्ष्मी नंदा ने कहा कि कॉलेज का मकसद एडमिशन प्रक्रिया के हर चरण में स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को सही और समय पर जानकारी देना है, ताकि वे बिना किसी कन्फ्यूजन के अपने भविष्य के बारे में सोच-समझकर फैसला ले सकें. यह तीन दिन का ओपन हाउस सेशन स्टूडेंट्स के लिए बहुत फायदेमंद साबित हुआ.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *