IPL 2026: जाते-जाते दिल्ली ने दिखाया दम, केकेआर को धूल चटाकर पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर किया फिनिश

होमखेलक्रिकेट

जाते-जाते दिल्ली ने दिखाया दम, केकेआर को धूल चटाकर छठे स्थान पर किया फिनिश

Last Updated:

KKR vs RR IPL 2026 Match 70: ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी (60 रन) और कप्तान अक्षर पटेल पटेल के 39 रनों की मदद से 5 विकेट खोकर 203 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए होम टीम केकेआर की बल्लेबाजी अच्छी शुरुआत के बाद बिखर गई, जिससे पूरी टीम 18.4 ओवरों में 163 सिर्फ रन पर आउट हो गई. दिल्ली ने इस जीत से सीजन का 14 अंक के साथ अंत छठे स्थान पर रहकर किया. वहीं, केकेआर को 13 अंक और सातवें पायदान से संतोष करना पड़ा.

दिल्ली कैपिटल्स ने केकेकर को 40 रन से हराया.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को उसी के घर में शिकस्त देकर टूर्नामेंट में जीत से विदाई ली. ईडन गार्डन्स में हुए 70वें मैच में केकेआर को 204 रन का लक्ष्य देने के बाद दिल्ली के गेंदबाजों ने घरेलू टीम को 8 गेंद पहले ही 163 रन पर समेटकर 40 रन से मैच जीत लिया. प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकीं दोनों ही टीमों का यह आखिरी मुकाबला था. दिल्ली इस जीत से छठे स्थान पर रही. उसने खेले 14 मुकाबलों में 7 जीत हासिल कीं. वहीं, केकेआर को 6 जीत मिलीं. केकेआर का एक मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था, जिससे उसके 13 अंक रहे. केकेआर की टीम ने सातवें स्थान पर रहकर इस सीजन का अंत किया.

About the Author

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *