Last Updated:
राजधानी दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क को और मजबूत बनाने की तैयारी तेज हो गई है. दिल्ली मेट्रो 17.528 किलोमीटर लंबा नया कॉरिडोर तैयार कर रही है, जिसमें कुल 14 नए स्टेशन बनाए जाएंगे. यह नया रूट कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से दीपाली चौक और मजलिस पार्क से रामकृष्ण आश्रम मार्ग तक तैयार किया जा रहा है. प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद ग्रीन और रेड लाइन से कनेक्टिविटी और बेहतर होगी. इससे पश्चिमी और उत्तरी दिल्ली के लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी. संभावना है कि दिसंबर 2026 तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और नए साल पर दिल्लीवालों को बड़ा तोहफा मिल सकता है.
दिल्ली मेट्रो नए साल में बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है.
Delhi Metro News Corridor: राजधानीवासियों के लिए दिल्ली मेट्रो एक अच्छी खबर लेकर आई है. दिल्लीवालों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए 17.528 किमी लंबा नया कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है. इस कॉरिडोर दो सेक्शन में तैयार किया जा रहे हैं. पहला सेक्शन कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से दीपाली चौक के बीच तैयार किया जा रहा है. वहीं दूसरा सेक्शन मजलिस पार्क से रामकृष्णआश्रम मार्ग के बीच तैयार हो रहा है. दोनों सेक्शंस में कुल 14 मेट्रो स्टेशन होंगे. कृष्णापार्क एक्सटेंशन से दीपाली चौक के बीच तैयार होने वाले सेक्शन्स में कुल आठ मेट्रो स्टेशन होंगे.
जिनमें, कृष्णा पार्क एक्सटेशन, केशोपुर, पश्चिम विहार, पीरागढ़ी, मंगोलपुरी, मंगोलपुरकलां वेस्ट, पुष्पांजलि, दीपाली चौक, का नाम शामिल है. वहीं मजलिस पार्क से रामकृष्ण आश्रम के बीच तैयार होने वाले सेक्शन में कुल छह मेट्रो स्टेशन होंगे. इनमें रामाकृष्ण आश्रम मार्ग, नबी करीम, सदर बाजार मेट्रो स्टेशन, पुलबंगश, घंटा घर, नानक प्याऊ-डेरावाल नगर, अशोक विहार, आजादपुर और मजलिस पार्क शामिल हैं. संभावना जताई जा रही है कि दिसंबर 2026 तक इन दोनों सेक्शंस का काम पूरा कर लिया जाएगा. सबकुछ ठीक रहा तो नए साल का तोहफा इस इलाके में रहने वाले लोगों को देगी.
आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो के ये दोनो सेक्शन ऑपरेशनल होने के बाद सिर्फ कृष्णा पार्क से दीपाली चौक और रामकृष्ण आश्रम मार्ग से मजलिस पार्क तक ही सीमित नहीं रहेंगे. बल्कि, कृष्णा पार्क से दीपाली चौक के बीच बनने वाले सेक्शन को मधुबन पार्क तक बढ़ाया जाएगा, जिससे यह सेक्शन मधुबन चौक से मजलिस पार्क के बीच ऑपरेट हो रही मौजूदा मेट्रो कॉरिडोर से जुड़ जाएगा. इस सेक्शन में दो इंटरचेंज भी होंगे. पहला इंटरचेंज पीरागढ़ में होगा और दूसरा इंटरचेंज मजलिस पार्क में होगा. यानी ग्रीन और रेड लाइन का यात्रा के लिए इस्तेमाल करने वाले पैसेंजर भी इस नए सेक्शन का फायदा ले सकेंगे.
इसी तरह, रामकृष्ण आश्रम से मजलिस पार्क के बीच बनने वाली मेट्रो ऑपरेशन होने के बाद मजलिस पार्क शिव विहार और मजलिस पार्क मौजपुर कॉरिडोर से जुड़ जाएगा. यानी आने वाले कुछ महीनों में दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले मुसाफिरों के लिए बहुत कुछ बदलने वाला है और उनकी यात्रा पहले से आसान होने वाली है. ऐसे में, एक बार आप भी चेक कर लीजिए कि कहीं इस रूट पर आपका घर भी तो नहीं है.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
