Last Updated:
Pravesh Verma on Slapping Incident: दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने सफाई देते हुए दावा किया कि आप विधायक जरनैल सिंह ठेकेदार से कमीशन मांग रहे थे और न मिलने पर खुद सड़क उखाड़कर वीडियो बना रहे थे. मंत्री ने कहा कि उन्होंने खुद विधायक को तीन बार फोन करके 45 मिनट इंतजार किया. वहां पहुंचते ही आप कार्यकर्ताओं ने उनके परिवार को गालियां दीं, जिसके बाद यह घटना घटी.
प्रवेश वर्मा ने अपनी सफाई दी.
पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर अब नया और बड़ा ट्विस्ट आ गया है. आम आदमी पार्टी (AAP) के आरोपों पर पलटवार करते हुए प्रवेश वर्मा ने अपनी सफाई पेश की है और इस पूरे ड्रामे के पीछे एक अलग ही कहानी बयां की है. मंत्री का दावा है कि सारा विवाद कमीशन न मिलने की खुन्नस और राजनीति से प्रेरित है. विकासपुरी रिंग रोड पर चल रहे निर्माण कार्य और वायरल वीडियो को लेकर मचे इस सियासी घमासान में अब दोनों तरफ से सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं, जिसने दिल्ली की सियासत में तापमान को और ज्यादा बढ़ा दिया है. आम आदमी पार्टी प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी की मांग कर रही है. वहीं, पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल खुद मौके पर जाने की बात कह चुके हैं.
MLA जरनैल सिंह को 3 कॉल
पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने मीडिया के सामने आकर उस वायरल वीडियो की इनसाइड स्टोरी शेयर की है, जिसके बाद से मामला पूरी तरह पलटता नजर आ रहा है. मंत्री ने साफ कहा कि इस घटना के पीछे की असलियत कुछ और ही है. उनके मुताबिक, विकासपुरी रिंग रोड पर पिछले कई दिनों से सड़क निर्माण का काम बेहतरीन तरीके से चल रहा है जिसे पिछले 15 सालों से किसी ने नहीं बनाया था.
मंत्री ने आरोप लगाया कि आप विधायक जरनैल सिंह लगातार पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों पर दबाव बना रहे थे कि उन्हें ठेकेदार से मिलाया जाए और कमीशन दिलाया जाए. जब इंजीनियरों ने कोई कमीशन नहीं दिया और इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई तो आम आदमी पार्टी ने साजिश के तहत रात को डाली गई सड़क को सुबह खुद उखाड़ना शुरू कर दिया और उसका वीडियो बनाकर प्रोपेगैंडा फैलाया.
आज की घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सुनिए…लेकिन जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था । pic.twitter.com/qWnMkPQtnJ
