PICS: लालू यादव फैमिली का गाजियाबाद सेलिब्रेशन आपने देखा क्या? तेज प्रताप लूट ले गए महफिल

Last Updated:

Lalu Prashad Yadav vs Tej Pratap Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने परिवार से अलग रहते हैं. इनके बीच में कई बार खटास होने की खबरें सामने आई थीं. मगर, अब कुछ ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिससे पूरा सियासी समीकरण बदलता दिख रहा है. कई लोग इसे लालू परिवार में रिश्तों के सामान्य होने का संकेत मान रहे हैं. तो कई लोग तेजप्रताप की अगली राजनीतिक पारी तो लेकर चर्चाएं कर रहे हैं. आइए जनते हैं ऐसा क्या कर दिया तेज प्रताप यादव ने…

तेज प्रताप यादव भले ही कई मुद्दों पर परिवार को बगावती तेवर दिखा चुके हों. मगर, जब बात परिवार की आती है तो वे अपनों के बीच जरूर नजर आते हैं. ऐसा ही एक मौका तब देखने को मिला, जब तेजस्वी यादव के बेटे इराज का पहला जन्मदिन था. वह इस समारोह में शामिल होने के लिए गाजियाबाद पहुंचे.

गाजियाबाद में लालू प्रसाद यादव की बेटी रागिनी और दामाद राहुल यादव के आवास ‘रागिनी विला’ में इस भव्य समारोह का आयोजन किया गया था. इस खास मौके पर पूरा लालू परिवार एक साथ नजर आया. इसी वजह से तेज प्रताप यादव चर्चाओ में आ गए.

गाजियाबाद स्थित फार्महाउस में आयोजित जन्मदिन समारोह में परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और बच्चे शामिल हुए. इस दौरान तेज प्रताप यादव ने अपने भतीजे इराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया. गोद में लेकर खूब दुलार किया. इस जन्मदिन समारोह की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की गईं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लालू प्रसाद यादव के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी अपने पोते इराज को दुलारते हुए केक खिलाया. इस पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के लिए पटना से राजद विधायक भाई वीरेंद्र समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता और लालू परिवार के बेहद करीबी लोग गाजियाबाद पहुंचे थे.

जनशक्ति जनता दल के आधिकारिक हैंडल से पोस्ट कर बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए और छोटे इराज के उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना की. पोस्ट में यह भी कहा गया कि परिवार रिश्तों, संस्कारों और भावनाओं की सबसे बड़ी ताकत होता है. समारोह के दौरान परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला.

ऐसा नहीं है कि वह पहली बार किसी पारिवारिक समारोह में शामिल हो रहे हों. इससे पहले वह अपनी मां राबड़ी देवी के जन्मदिन पर घर पहुंचे थे और साथ में केक काटा था.

अब इस नए वीडियो के बाद एक बार फिर चर्चा है-क्या लालू परिवार में सब कुछ सामान्य हो रहा है? हालांकि, दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी चाहती हैं कि तेजप्रताप को विधान परिषद भेजा जाए. परिवार के भीतर इस मुद्दे पर शुरुआती सहमति भी बन चुकी थी, लेकिन मामला तब उलझ गया, जब तेजप्रताप ने साफ संकेत दे दिए कि वे राजद के टिकट पर नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक पार्टी (जनशक्ति जनता दल) के साथ परिषद में जाना चाहते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *