Last Updated:
दिल्ली में जल्द ही 5 वॉटर स्पोर्ट्स क्लब बंद हो जाएंगे. डीडीए ने सोनिया विहार स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास बने 5 वॉटर स्पोर्ट्स क्लबों को अतिक्रमण बताते हुए 3 दिन में जमीन खाली करने का नोटिस दिया है. ऐसा न करने पर क्लब मालिकों के खिलाफ बल प्रयोग की चेतावनी दी है.
दिल्ली में 5 वॉटर स्पोर्ट्स क्लब बंद होने वाले हैं.
Delhi Clubs: जिमखाना क्लब का विवाद अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि दिल्ली के 5 और क्लबों पर तलवार लटक गई है. दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने दिल्ली के पांच वॉटर स्पोर्ट्स क्लबों को बंद करने का फरमान सुना दिया है. डीडीए ने इन सभी क्लब मालिकों को नोटिस भेजकर 3 दिन में जमीन खाली करने का अल्टीमेटम दिया है.
डीडीए ने सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास बने इन वॉटर स्पोर्ट्स क्लबों को तुरंत जमीन खाली करने के नोटिस भेजे हैं. डीडीए ने इन सभी को तीन दिन का समय दिया है और इन दिनों में जगह नहीं छोड़ने पर ‘बल प्रयोग’ की चेतावनी दी है.
दरअसल दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) के पास अतिक्रमण कर बनाए गए 5 वाटर स्पोर्ट्स क्लबों को जमीन खाली करने के लिए बेदखली के नोटिस भेजे हैं. ये सभी वाटर स्पोर्ट्स क्लब डीडीए की जमीन पर बने हैं.
डीडीए की ओर से 21 मई को जारी नोटिस में कहा गया है, “यह सूचित किया जाता है कि सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के एंट्री गेट के पास स्थित यह जमीन डीडीए की है, जिस पर वर्तमान में टेम्प्रेरी स्ट्रक्चर के रूप में अतिक्रमण किया गया है.”
बता दें कि यहां आर्मी और BSF के दो वॉटर स्पोर्ट्स क्लब है इसके अलावा दो प्राइवेट क्लब हैं. प्राइवेट क्लब संचालक ने बताया कि 12 जून से राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं हैं और ऐसे में वे अभी इसी पर उलझे हुए हैं, ऊपर से ये नोटिस चिंता बढ़ाने वाले हैं.
संचालकों ने कहा कि उनकी मांग है कि बाकियो की तरह उन्हें भी यमुना के पास ही जगह मिलें ताकि वो इस सुविधा को सूचारू रख पाएं.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें
