दिल्ली का वो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जहां बैडमिंटन खेलते-खेलते मर रहे हैं लोग, 20 दिन में हो गए 2 बड़े हादसे

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली का वो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जहां बैडमिंटन खेलते-खेलते मर रहे हैं लोग?

Last Updated:

साउथ दिल्ली के नामचीन सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 20 दिन में दो शख्स बैंडमिंटन खेलते-खेलते हादसे के शिकार हो गए. एक शख्स की मौत हो गई, जबकि एक शख्स को किसी तरह बचाया गया. अब सदस्यों ने इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मेडिकल सुविधाओं के अभाव को लेकर हल्ला बोल दिया है.

दिल्ली के नामचीन सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 20 दिन में दो शख्स की बैंडमिंटन खेलते-खेलते हादसे के शिकार हो गए.

नई दिल्ली. देश की राजधानी के सबसे प्रमुख और आधुनिक समझे जाने वाले सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (Siri Fort Sports Complex) में हुए दो हादसों से सनसनी फैल गई है. साउथ दिल्ली के इस सबसे महंगे स्पोर्ट्स क्लब में पिछले तीन हफ्तों के भीतर घटी दो गंभीर मेडिकल इमरजेंसी की घटनाओं ने डीडीए प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है. 25 जुलाई को बैडमिंटन खेलते समय अनुराग गुप्ता को स्ट्रोक आया और उनकी समय पर इलाज न मिलने से मौत हो गई. यह घटना बैडमिंटन कोर्ट नंबर 3 पर घटी. नियमित रूप से आने वाले सदस्य अनुराग गुप्ता बैडमिंटन खेल रहे थे कि अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और वे कोर्ट पर ही गिर पड़े. दूसरी घटना देश के एक पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल पीपी मल्होत्रा के साथ घटी, हालांकि उन्हें बचा लिया गया. अब सदस्यों ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सदस्यों ने मंगलवार को बड़ा आरोप लगाया है. इन लोगों कहना है कि जहां आईएएस, आईपीएस, नेता और मंत्री आते हैं वहां सुविधाओं के अभाव में लोगों की मौत हो रही है. इन लोगों का कहना है कि बुनियादी मेडिकल सुविधाओं, एम्बुलेंस, प्राथमिक उपचार कक्ष और ट्रेंड पैरामेडिकल स्टाफ की गैरमौजूदगी के कारण लगों की जान जा रही है. कॉम्प्लेक्स के स्थायी सदस्य राजेश अग्रवाल ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि यहां खेल सुविधाओं के नाम पर भारी-भरकम फीस तो ली जाती है, लेकिन किसी अनहोनी से निपटने के लिए एक स्ट्रेचर तक मौजूद नहीं है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *