कबाब, बकलावा और केसर की खुशबू से महकते दिल्ली के ये रेस्टोरेंट्स, यहां मिलेगा असली पर्शियन स्वाद

होमफोटोDelhi

कबाब, बकलावा की खुशबू से महकते दिल्ली के ये रेस्टोरेंट्स, असली पर्शियन स्वाद

Last Updated:

Delhi Famous Iranian Restaurants: दिल्ली में ईरानी और पर्शियन खाने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. इसी क्रम में यहां कुछ रेस्टोरेंट हैं, जो खास ईरानी और पर्शियन डेलिकेसी सर्व करते हैं. सबकी अपनी स्पेशियलिटी है, लेकिन एक चीज कॉमन है कि फूडीज इनके स्वाद के दीवाने हैं.

दिल्ली खाने-पीने के शौकीनों का शहर है. यहां हर गली में अलग स्वाद मिलता है. अब लोगों के बीच ईरानी और पर्शियन खाने का क्रेज भी तेजी से बढ़ रहा है. केसर की खुशबू वाले चावल, गर्म इरानी चाय, मीठा बकलावा और स्वादिष्ट कबाब लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. दिल्ली के कई रेस्टोरेंट्स ऐसे हैं जहां जाकर आपको लगेगा जैसे आप ईरान की किसी खूबसूरत जगह पर बैठकर खाना खा रहे हों.

लाजपत नगर में मौजूद Nooshe Joon दिल्ली के सबसे फेमस पर्शियन रेस्टोरेंट्स में से एक माना जाता है. यहां जूजे कबाब, मटन कोबिदेह, केसर राइस और ग्रिल्ड मीट काफी पसंद किए जाते हैं. रेस्टोरेंट का इंटीरियर भी पूरी तरह ईरानी स्टाइल में बनाया गया है, जो लोगों को अलग अनुभव देता है.

मंडी हाउस में स्थित ईरानी महफिल – यह कैफे इरानी चाय और मीठे स्नैक्स के लिए काफी मशहूर है. यहां मिलने वाली इरानी चाय, बकलावा, फालूदा और बन-मक्खन लोगों को खूब पसंद आते हैं. शांत माहौल और खूबसूरत कैफे डिजाइन युवाओं को खास तौर पर आकर्षित करता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

खान मार्केट में मौजूद SodaBottleOpenerWala अपने पारसी और ईरानी फ्लेवर के लिए काफी मशहूर है. यहां इरानी चाय, बेरी पुलाव, मावा केक और कई पारसी डिशेज मिलती हैं. विंटेज इंटीरियर और शानदार माहौल इस जगह को लोगों के बीच खास बनाता है.

रिंग रोड पर मजार रेस्टोरेंट में मिडिल ईस्टर्न और ईरानी स्वाद का फ्यूजन खास तरीके से परोसा जाता है. उनके पर्शियन कबाब, हम्मस और केसर के डेजर्ट बहुत अच्छे हैं, और वेजिटेरियन लोगों के लिए काबुली पुलाव और बैंगन की डिश बोयानी बंजन बेहतरीन ऑप्शन हैं. इस जगह का सूफी वाइब्स और रॉयल माहौल इसे कपल्स के लिए एक परफेक्ट चॉइस बनाता है.

कनॉट प्लेस का पर्शियन दरबार सुनने में भले ही अफगानी लगे, लेकिन यहां खाना बनाने का तरीका और मसाले ईरानी कल्चर से काफी प्रेरित हैं. ईरानी और मुग़लई फ़्लेवर शाही अंदाज में परोसे जाते हैं, खाने के बाद ईरानी चाय और बकलवा एक अलग ही सूदिंग फीलिंग देते हैं. यहां आप रसीले कबाब, केसर चावल और मटन ग्रेवी ट्राई कर सकते हैं और यह जगह डेट नाइट या फैमिली सेलिब्रेशन के लिए शाही खाने का अनुभव देती है.

दरियागंज का ईरानी कैफे पुराने ईरानी कैफे जैसा एहसास देता है. यहां चाय, बन-मक्खन, बकलावा और कई मीठी डिशेज लोगों को काफी पसंद आती हैं. कम बजट में अच्छा स्वाद लेने वालों के लिए यह जगह शानदार मानी जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *