नई Alt सीरीज़ के साथ Noise का बड़ा दांव, ईयरबड्स, क्लिप ऑन, स्मार्टवॉच समेत कई गैजेट की एंट्री

भारतीय टेक ब्रांड Noise ने देश में अपनी नई Alt Series लॉन्च करने की घोषणा की है. कंपनी का कहना है कि Alt का मतलब ‘Alternative to Autopilot’ है. इस नई सीरीज को खासतौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो अपने गैजेट्स में केवल फीचर्स ही नहीं, बल्कि स्टाइल और पर्सनल एक्सप्रेशन भी चाहते हैं. Alt सीरीज़ में Alt Watch 1 स्मार्टवॉच, Alt Buds Open, Alt Clip और Alt Buds शामिल हैं.

कंपनी ने इन सभी प्रोडक्ट्स की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. ग्राहक इन्हें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart के जरिए प्री-बुक कर सकते हैं. Alt Series के सभी प्रोडक्ट्स की बिक्री 16 जून से शुरू होगी.

Noise Alt Watch 1 की खासियत
इस सीरीज का सबसे खास प्रोडक्ट Noise Alt Watch 1 है. इसमें 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स तक है. स्मार्टवॉच में एल्यूमीनियम फ्रेम और रोटेटिंग क्राउन मिलता है, जिससे नेविगेशन आसान हो जाता है.

इसमें Noise AI सपोर्ट भी दिया गया है, जो AI ट्रांसक्रिप्शन, हेल्थ इनसाइट्स और पर्सनलाइज्ड वॉच फेस बनाने जैसी सुविधाएं प्रदान करता है. इसके अलावा वॉच में GPS, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं. कंपनी का दावा है कि यह वॉच एक बार चार्ज करने पर 14 दिनों तक चल सकती है.

Alt Buds Open की खासियत
ऑडियो सेगमेंट में कंपनी ने Alt Buds Open पेश किए हैं. ये ओपन-ईयर डिजाइन वाले ईयरबड्स हैं, जिससे यूजर आसपास की आवाजें भी सुन सकता है. इनमें Hi-Res Audio, AI फीचर्स और कुल 35 घंटे तक की बैटरी लाइफ दी गई है.

वहीं Alt Clip क्लिप-ऑन डिजाइन के साथ आता है और हल्के वजन के कारण रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त माना जा रहा है. इसमें Hi-Res Audio, कॉलिंग सपोर्ट और 28 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है.

Alt Buds की खासियत
इसके अलावा Alt Buds कंपनी के प्रीमियम इन-ईयर ईयरबड्स हैं. इनमें 35dB तक Active Noise Cancellation (ANC), Spatial Audio, Bluetooth 6.0 और कुल 45 घंटे तक की बैटरी लाइफ दी गई है.

कितनी हैं इनकी कीमत?
कीमत की बात करें तो Alt Watch 1 की प्री-बुकिंग कीमत 5,999 रुपये रखी गई है. बाकी प्रोडक्ट्स की कीमत लॉन्च के करीब घोषित की जाएगी. नई Alt Series के साथ Noise भारतीय वियरेबल और ऑडियो मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *