10 गोल्ड, 19 मेडल और एशिया में दबदबा, हांगकांग में भारतीय खिलाड़ियों का धमाका, गदगद हो गए पीएम मोदी

Last Updated:

U20 Athletics Asian championships: हांगकांग में आयोजित 22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने 10 स्वर्ण समेत कुल 19 पदक जीतकर इतिहास रच दिया. इस शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा खिलाड़ियों को बधाई दी है.

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण पदकों सहित 19 पदक जीतने वाले भारतीय टीम को बधाई देते हुए सोमवार को कहा कि यह शानदार प्रदर्शन खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता को दर्शाता है.

भारत ने हांगकांग में आयोजित की गई चार दिवसीय प्रतियोगिता में 10 स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य सहित कुल 19 पदक जीतकर चीन (14 स्वर्ण, नौ रजत, दो कांस्य) के बाद दूसरा स्थान हासिल किया. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा:

22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण पदकों सहित 19 पदक जीतने के लिए भारतीय टीम को हार्दिक बधाई. यह उत्कृष्ट प्रदर्शन भारत के युवा एथलीटों के दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता को दर्शाता है. उम्मीद है कि यह उपलब्धियां आने वाले वर्षों में और भी कई युवा भारतीयों को खेल में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित करेंगी.

जापान 18 पदकों (पांच स्वर्ण, पांच रजत, आठ कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर रहा.

About the Author

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *