SRH vs GT: मोहम्मद सिराज के बिछाए जाल में फंसे हेड, चार गेंदों में डक पर भेजा पवेलियन, देखने लायक था ट्रेविस का मुंह

होमखेलक्रिकेट

सिराज के बिछाए जाल में फंसे हेड, डक पर आउट हुए ट्रेविस का देखने लायक था मुंह

Last Updated:

mohammed Siraj dismissed travis head on duck: गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ट्रेविड हेड को एक बेहतरीन सेटअप के साथ पवेलियन का रास्ता दिखाया. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ओपनिंग करने आए हेड पहले ही ओवर में चार गेंदों का सामना करके बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे. सिराज ने इस सीजन तीसरी बार मैच के पहले ओवर में विकेट चटकाया.

सिराज ने हेड को बिना खाता खोले भेजा पवेलियन.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 168/5 रन का स्कोर बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैट कमिंस की टीम ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने एक विस्फोटक शुरुआती की उम्मीद कर रही थी, लेकिन मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा के आगे दोनों ही ओपनर्स अपना विकेट फेंककर चलते बने और टीम को मुश्किल में डाल दिया. सिराज ने पहले ही ओवर में कमाल की गेंदबाजी करते हुए ट्रेविस हेड को अपने जाल में फंसाया. सिराज ने बड़ी ही चतुराई से गेंदबाजी की और हेड को एक रणनीति के तहत पवेलियन लौटाया. उनके इस डिसमिसाल की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है.

शुभमन गिल ने पहले ओवर की जिम्मेदारी सिराज को सौंपी. सिराज ने ओवर की शुरुआत ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद से की. दूसरी गेंद भी उन्होंने इसी तरह फेंकी. इन दोनों गेंदों पर हेड पूरी तरह से बीट हुए. तीसरी गेंद सिराज ने मिडिल और लेग स्टंप पर फेंकी जो, अंदर की तरह आई और इस पर भी हेड बीट हो गए. चौथी गेंद सिराज ने गुड लेंथ पर लेग स्टंप की दिशा में फेंकी, जिसे अक्रॉस द लाइन खेलने गए हेड के बल्ले का मोटा किनारा लगा और गेंद थर्ड मैन की दिशा में काफी ऊपर हवा में चली गई. डीप पर खड़े निशांत सिंधु ने एक आसान कैच लेने में कोई गलती नहीं की, जिससे हेड को बिना खाता खोले लौटना पड़ा और इस तरह सिराज ने गुजरात को पहले ही ओवर में बड़ी सफलता दिलाई.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *