Last Updated:
Todays Weather- दिल्ली एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ से 40 से 50 किमी की तेज हवाएं चलेंगी और कहीं कहीे हल्की बारिश भी हो सकती है. इ बीच तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है. हीटवेव से फिलहाल राहत रहेगी. इस सप्ताह के अंत में गर्मी बढ़ेगी
दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रहेगी.
नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर वालों को आईएमडी ने गुड न्यूज दे दी है. लोगों को जून के शुरू में झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने के संकेत दिए हैं. हालांकि यह राहत ज्यादा दिन नहीं चलेगी. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली और एनसीआर में मौसम बदला रहेगा. दिनभर कहीं न कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी संभावना जताई गयी है.
IMD के अनुसार दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. बादलों और बारिश के चलते तापमान सामान्य से कुछ कम रह सकता है, जिससे लोगों को लू और झुलसाने वाली गर्मी से राहत रहेगी.
आईएमडी का कहना है कि एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला है, जिसके कारण दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश जारी रह सकती है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के अलावा नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है.
नोएडा में 3 जून तक आसमान आंशिक रूप से बादलों के छाए रहने की संभावना है और दिन में एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. यहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
हालांकि दिन के समय उमस लोगों को परेशान कर सकती है, लेकिन शाम और रात के समय मौसम बेहतर रहने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि तेज हवाओं और बीच-बीच में होने वाली बारिश के कारण तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रह सकता है, जिससे फिलहाल हीटवेव की आशंका कम है. पिछले सप्ताह बारिश ने दिल्ली एनसीआर वालों को राहत दे दी है. 45 डिग्री से ऊपर जा रहा तापमान 40 से भी नीचे आ गया है. मौमस में बदलाव कि वजह से जून के शुरू में लोगों को राहत िमल रही है. हालंकि सप्ताह के अंत तक तापमान में बढ़ोत्ती होगी और गर्मी फिर से लोगों को झेलनी पड़ेगी.
