Delhi-NCR Ka Mausam: दिल्‍ली-NCR में अब राहत का दौर खत्म, आसमान से बरसेगी आग, मौसम पर IMD का आया नया अलर्ट

होमताजा खबरDelhi

Delhi-NCR Ka Mausam: दिल्‍ली-NCR में अब राहत का दौर खत्म, आसमान से बरसेगी आग

Last Updated:

Delhi-NCR Ka Mausam-दिल्ली एनसीआर वालों को हल्की बारिश और हवाओं से गर्मी से अभी तक राहत मिल रही थी. इस वीकेंड पर बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी के आसार भी आसार रहेंगे, पर अगले हफ्ते तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है. इस तरह गर्मी से राहत का दौर खत्‍म होने वाला है.

अगले सप्‍ताह तापमान 40 डिग्री पार करेगा.

नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज अभी कुछ दिनों तक बदला हुआ रहेगा. उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर भी देखने को मिल रहा है. इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और कहीं-कहीं हल्की बारिश तथा तेज हवाएं चलेंगी.

शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है. मौसम में नमी का स्तर 67 प्रतिशत तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को उमस का एहसास होगा. हालांकि 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं कुछ राहत दे सकती हैं.

इस वीकेंड नहीं बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के लिए कोई विशेष चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया है. शुक्रवार को येलो अलर्ट के दौरान कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश देखने को मिली थी, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली.

10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से हवाएं चल सकती हैं.

तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा

आईएमडी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार सुबह तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है.

8 जून से बढ़ेगा तापमान

अगले तीन दिनों के मौसम की बात करें तो 7 जून को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है. इस दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं 8 जून को तापमान और बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

दिल्‍ली NCR में मानसून आने में लगेगा समय

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में अभी मानसून पहुंचने में समय लगेगा. ऐसे में अगले सप्ताह से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है. फिलहाल हल्की बारिश और प्री-मानसून गतिविधियों के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद बनी हुई है

About the Author

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *