किस करते वक्त क्यों बंद हो जाती हैं आंखें? रोमांस या कोई और वजह, जानें क्या कहता है साइंस

Last Updated:

Why Eyes Shut During a Kiss: किस करते समय ज्यादातर लोग अपनी आंखें बंद कर लेते हैं, लेकिन इसके पीछे सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि साइंस भी काम करती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार आंखें बंद करने से दिमाग विजुअल जानकारी के बजाय स्पर्श और भावनात्मक अनुभवों पर बेहतर तरीके से फोकस कर पाता है. इसके पीछे अनोखा न्यूरोसाइंस छिपा है.

किस करते वक्त हमारा ब्रेन विजुअल लोड कम करने के लिए आंखें बंद कर देता है.

Kissing and the Brain Link: अक्सर आपने देखा होगा कि फिल्मों में लोग किस करते वक्त अपनी आंखें बंद कर लेते हैं. ऐसा सिर्फ फिल्मों में ही नहीं होता, बल्कि असल जिंदगी में भी होता है. ज्यादातर लोग किस करते समय अपनी आंखें बंद कर लेते हैं. इसे अक्सर रोमांस, प्यार या भावनाओं से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके पीछे सिर्फ भावनाएं ही नहीं, बल्कि हमारे दिमाग के काम करने का तरीका भी जिम्मेदार हो सकता है. इससे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जान लेते हैं.

BBC साइंस फोकस की रिपोर्ट के अनुसार जब हम किसी व्यक्ति को किस करते हैं, तो हमारा ब्रेन स्पर्श यानी टच से मिलने वाले अनुभवों पर ज्यादा ध्यान देना चाहता है. जब आंखें लगातार विजुअल जानकारी प्रोसेस कर रही होती हैं, तो स्पर्श संबंधी संवेदनाओं को महसूस करने की क्षमता कम हो सकती है. ऐसे में आंखें बंद करने से दिमाग पर विजुअल लोड घटता है और वह किस के अनुभव पर ज्यादा फोकस कर पाता है. इसके अलावा किस करते समय दोनों लोगों के चेहरे एक-दूसरे के बेहद करीब होते हैं. इतनी कम दूरी पर हमारी आंखें किसी वस्तु या चेहरे को स्पष्ट रूप से फोकस नहीं कर पाती हैं. नतीजतन सामने का चेहरा धुंधला दिखाई देने लगता है. ऐसे में आंखें बंद करना दिमाग के लिए अधिक आरामदायक विकल्प बन जाता है.

वैज्ञानिकों का मानना है कि आंखें बंद करने से ब्रेन के संसाधन दूसरे इंद्रिय अनुभवों, खासकर स्पर्श और भावनात्मक जुड़ाव पर केंद्रित हो सकते हैं. यही कारण है कि कई लोग किस के दौरान आंखें बंद करके उस पल को अधिक गहराई से महसूस करते हैं. यह केवल रोमांटिक अनुभवों तक सीमित नहीं है, बल्कि कई बार लोग स्वादिष्ट भोजन खाते समय या संगीत सुनते समय भी आंखें बंद कर लेते हैं, ताकि अनुभव को बेहतर तरीके से महसूस कर सकें. कुछ लोग किस के दौरान आंखें खुली भी रखते हैं और यह पूरी तरह सामान्य है. यह व्यक्ति की आदत, सहजता और परिस्थिति पर निर्भर करता है. हालांकि अधिकांश लोगों में आंखें बंद करने की प्रवृत्ति अधिक देखी जाती है, क्योंकि इससे ध्यान भटकने की संभावना कम हो जाती है.

किस करते समय आंखें बंद करने की आदत केवल एक रोमांटिक या भावनात्मक प्रतिक्रिया नहीं है, बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी मौजूद हैं. हमारा ब्रेन एक साथ दृश्य और स्पर्श जैसी कई संवेदनाओं पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित नहीं कर पाता, इसलिए आंखें बंद करने से दिमाग का विजुअल लोड कम हो जाता है और वह उस पल के शारीरिक और भावनात्मक अनुभवों को अधिक गहराई से महसूस कर पाता है. यह प्रक्रिया हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकती है, लेकिन अधिकांश मामलों में यह ब्रेन की एक स्वाभाविक रणनीति है, जो अनुभव को अधिक केंद्रित, शांत और संवेदनशील बनाती है. इसलिए कहा जा सकता है कि आंखें बंद करना सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि मानव दिमाग द्वारा अनुभव को बेहतर बनाने का एक प्राकृतिक तरीका है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *