FIH Pro League: मनप्रीत के 412वें मैच के रिकॉर्ड का जश्न पड़ा फीका, नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया

Last Updated:

Manpreet Singh equals Dilip Tirkey’s India record: मनप्रीत सिंह ने नीदरलैंड के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग मैच में अपना 412वां इंटरनेशनल मैच खेलकर पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. वह 400 प्लस मैच खेलने वाले दुनिया के एकमात्र सक्रिय खिलाड़ी बन गए हैं. हालांकि, इस ऐतिहासिक दिन भारत को नीदरलैंड से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा.

मनप्रीत सिंह ने खेला 412वां इंटरनेशनल मैच.

रोटरडम.  अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ने भारत के लिए 412 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की के रिकॉर्ड की बराबरी की. लेकिन टीम एफआईएच पुरुष प्रो लीग मैच में नीदरलैंड से 2-3 से हार गई. नीदरलैंड के लिए माइल्स बुकेन्स (तीसरे), कोएन बिजेन (23वें) और टिमजेन रेयेंगा (40वें मिनट) ने गोल किए. भारत के लिए दिलप्रीत सिंह (नौवें) और सुखजीत सिंह (33वें) ने गोल दागे. भारत ने दो बार बराबरी की, लेकिन नीदरलैंड को विजयी गोल करने से नहीं रोक सका, जिससे मनप्रीत के लिए एक यादगार दिन फीका पड़ गया.

मनप्रीत अभी उन खिलाड़ियों के क्लब में शामिल एकमात्र सक्रिय खिलाड़ी हैं जिन्होंने 400 से ज्यादा सीनियर अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. इस ऐतिहासिक पल पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, ‘मैं मनप्रीत को इस अहम मुकाम तक पहुंचने पर बधाई देता हूं. यह एक शानदार उपलब्धि है और इतने वर्षों में उनके समर्पण, प्रतिबद्धता और निरंतरता को दिखाती है.’ उन्होंने कहा, ‘मैं उन्हें आगे के मैच के लिए शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह और भी कई मौकों पर खेलते हुए दिखेंगे. हम भारतीय हॉकी में उनके लगातार योगदान के लिए आभारी हैं.’

मनप्रीत सिंह ने खेला 412वां इंटरनेशनल मैच.

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने भी यही बात दोहराई, ‘भारतीय पुरुष हॉकी टीम के साथ मनप्रीत सिंह का सफर खेल के प्रति उनके जबरदस्त समर्पण को दिखाता है.’ उन्होंने कहा, ‘412 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना एक शानदार उपलब्धि है और यह उस निरंतरता का सबूत है जो उन्होंने इतने साल तक देश का सबसे ऊंचे स्तर पर प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई है. मनप्रीत ने वैश्विक मंच पर भारत की वापसी में अहम भूमिका निभाई है.’ उन्होंने कहा, ‘टीम के सीनियर सदस्य के तौर पर उनका नेतृत्व और मुश्किल हालात में अच्छा प्रदर्शन करने की काबिलियत ने उन्हें देश भर के उभरते हुए हॉकी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बना दिया है.’

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *