नीतिश रेड्डी का कमबैक, अर्शदीप सिंह को रेस्ट, अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव के संकेत

होमखेलक्रिकेट

रेड्डी का कमबैक, अर्शदीप को रेस्ट, भारतीय XI में बदलाव के संकेत

Last Updated:

IND vs AFG 3rd ODI: भारत और अफगानिस्तान की क्रिकेट टीमें शनिवार को तीसरे और अंतिम वनडे में आमने सामने होंगे. टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोशेट ने भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव के संकेत दिए. नीतिश रेड्डी चोट से उबरकर वापसी करेंगे वहीं अर्शदीप सिंह को आराम दिया जा सकता है.

नीतिश कुमार रेड्डी को तीसरे वनडे में मिल सकती है जगह.

चेन्नई.  भारत के सहायक कोच रियान टेन डोशेट ने पुष्टि की है कि अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में केएल राहुल निचले क्रम पर ही बल्लेबाजी करेंगे. और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरूआत करने रोहित शर्मा के साथ उतरेंगे. ऐसी संभावना है कि घुटने की सर्जरी से उबर चुके हर्षित राणा को अर्शदीप सिंह की जगह उतारा जायेगा.

रियान टेन डोशेट ने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘बल्लेबाजी क्रम में विविधता कमाल की है. राहुल को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर उतारने पर विचार नहीं हो रहा है. हमें यशस्वी को भी देखना है. पिछले मैच में वह रन नहीं बना सका लेकिन उसे एक मौका और मिलेगा. पांच बल्लेबाजों के साथ नीतिश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर. नीतिश भी बल्लेबाज हैं लिहाजा पिछले मैच के शीर्ष तीन में कोई बदलाव नहीं होगा.’

नीतिश कुमार रेड्डी को तीसरे वनडे में मिल सकती है जगह.

नीदरलैंड के पूर्व क्रिकेटर ने कहा ,‘हम पहले दो मैचों से कुछ बदलाव करेंगे. हम अलग अलग संयोजन आजमाना और सभी को मौका देना चाहते हैं. अर्शदीप को कल आराम दिया जा सकता है. कुछ बल्लेबाजों के लिये भी यह लागू होगा.’  लखनऊ में दूसरे मैच में भीषण गर्मी में लंबे समय बल्लेबाजी के बावजूद शुभमन गिल और ईशान किशन फिट हैं.

टेन डोशेट ने कहा ,‘शुभमन को गर्मी में परेशानी हुई थी और वह अभ्यास के लिये नहीं आया लेकिन वह पूरी तरह से फिट है. ईशान को कंधे में परेशानी थी लेकिन अब वह ठीक है.’

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *