Last Updated:
हिंदी सिनेमा के दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना को लोग भले ही स्टार किड मानते हों, लेकिन उनका बचपन किसी आम बच्चे की तरह बीता. उन्होंने कई इंटरव्यू में बताया था कि फिल्मों और बॉलीवुड की चकाचौंध से उनका बचपन उतना जुड़ा नहीं था, जितना लोग सोचते हैं. जहां उनके भाई अक्षय खन्ना आज भी हिट पे हिट दे रहे हैं, वहीं राहुल खन्ना एक भी बड़ी हिट नहीं दो पाए. आज वह अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं.
नई दिल्ली. 20 जून 1972 को मुंबई में जन्मे राहुल खन्ना, अपने दौर के सुपरस्टार विनोद खन्ना के बेटे हैं. पूर्व मॉडल गीतांजलि खन्ना के बड़े बेटे राहुल का करियर कुछ खास नहीं रहा है. फिल्मी परिवार से आने के बावजूद उन्होंने हमेशा अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की.
राहुल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में उनका बॉलीवुड से ज्यादा जुड़ाव नहीं रहा. इसकी बड़ी वजह उनके माता-पिता का अलग हो जाना था. वह अपनी मां के साथ बड़े हुए और उन्होंने बहुत कम हिंदी फिल्में देखीं. उनका बचपन पढ़ाई-लिखाई और दूसरी रुचियों में बीता.
बहुत कम लोग जानते हैं कि राहुल का सपना शुरू से अभिनेता बनने का नहीं था. उन्हें ड्राइंग और कार्टून बनाना बेहद पसंद था. वह कुछ क्रिएटिव करना चाहते थे. बाद में उनकी दिलचस्पी अभिनय की ओर बढ़ी और उन्होंने न्यूयॉर्क के मशहूर ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग की पढ़ाई की. यहीं से उन्होंने अभिनय को गंभीरता से लेना शुरू किया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्मों में आने से पहले राहुल खन्ना एमटीवी एशिया में वीडियो जॉकी यानी वीजे के तौर पर काफी लोकप्रिय हो चुके थे. उनकी एंकरिंग और बोलने का अंदाज लोगों को पसंद आया. इसके बाद उन्होंने 1999 में दीपा मेहता की फिल्म ‘अर्थ’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. फिल्म में आमिर खान भी नजर आए थे. पहली ही फिल्म में राहुल के अभिनय की खूब तारीफ हुई और उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड मिला.
इसके बाद राहुल ने ‘ऐलान’, ‘रकीब’, ‘लव आज कल’ और ‘वेक अप सिड’ जैसी फिल्मों में काम किया. उनके अभिनय को सराहना मिली, लेकिन वह अपने पिता विनोद खन्ना और छोटे भाई अक्षय खन्ना जैसी बड़ी व्यावसायिक सफलता हासिल नहीं कर पाए.
जहां राहुल अपने करियर में एक भी हिट और सुपरहिट फिल्म खुद के दम पर नहीं दे पाए हैं, वहीं उनके भाई अक्षय खन्ना आज 51 की उम्र में भी वह हिट की गारंटी बने हुए हैं. उनकी फिल्म धुरंधर में भी जमकर तारीफ हुई थी. ब्लॉकबस्टर फिल्म में वह लाइमलाइट लूट ले गए थे.
इससे पहले छावा में भी औरंगजेब का किरदार निभाकर अक्षय खन्ना ने इतिहास रच दिया था. इस फिल्म ने उनके करियर की दिशा ही बदल दी थी. इतना ही नहीं आज भी वह हिट की गारंटी बने हुए हैं.वहीं उनके भाई राहुल ने किसी फिल्म से ऐसा नाम नहीं कमाया.
बता दें कि फिल्मों के अलावा राहुल ने टीवी और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में भी काम किया. वह अमेरिकी टीवी सीरीज ‘द अमेरिकन्स’ में नजर आए, जहां उनके काम को काफी सराहा गया. इसके अलावा उन्होंने कई बड़े अवॉर्ड शो और इवेंट्स की मेजबानी भी की. साल 2019 में वह दीपा मेहता की वेब सीरीज ‘लीला’ में दिखाई दिए. अभिनय के साथ-साथ उन्होंने लेखन और मॉडलिंग की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई.
