Last Updated:
एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टेबल टेनिस टीम को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. टीम में स्टार खिलाड़ी मनिका बत्रा को मौका नहीं मिला. ऐसे में अब मनिका ने टीम सिलेक्शन के प्रोसेस पर सवाल उठाते हुए भेदभाव का आरोप लगाया है. इसके साथ ही मनिका ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को टैग करते हुए मदद की गुहार लगाई है.
एशियन गेम्स सिलेक्शन पर मनिका बत्रा ने किया रिएक्ट
नई दिल्ली: स्टार टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा को एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया. टीम में सिलेक्शन नहीं होने से मनिका निराश हैं. मनिका की जगह एशियन के लिए टेबल टेनिस टीम में श्रीजा अकुला को शामिल किया गया है. ऐसे में अब मनिका ने टीम के सिलेक्शन प्रोसेस पर सवाल उठाते हुए भेदभाव का आरोप लगाया है. इसके साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले में पीएम मोदी से दखल देने की भी अपील की है.
मनिका बत्रा ने अपने एक्स हैंडल पर पीएम मोदी और खेल मंत्रालय को टैग करते हुए लिखा, “एशियन गेम्स 2026 की टीम में न चुने जाने से मुझे बहुत निराशा हुई है और इसके लिए कोई खास वजह भी नहीं बताई गई है. निरंतरता को लेकर सवाल उठते हैं, क्योंकि मेरे मामले की तुलना में पिछली चयन प्रक्रिया में अलग-अलग मापदंड और बातों को ध्यान में रखा गया था. अगर पिछले एशियाई खेलों के चयन वाले नियम ही लागू होने हैं तो इस बात पर स्पष्टता की जरूरत है कि इस बार उन नियमों का क्या अर्थ निकाला गया है.”
