अब राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचाएगी मेट्रो, गुरुग्राम-यशोभूम‍ि तक बनेगा नया कॉरिडोर, म‍िली मंजूरी

Last Updated:

Gurgaon rajiv chowk-delhi airport metro: दिल्ली मेट्रो का गुरुग्राम तक विस्तार होने जा रहा है. इससे लाखों लोगों को सुव‍िधा होगी. साथ ही गुरुग्राम से आईजीआई एयरपोर्ट जाने वाले यात्र‍ियों को सीधी मेट्रो म‍िल सकेगी. डीएमआरसी यशोभूमि से राजीव चौक गुरुग्राम तक नई एयरपोर्ट लाइन बनाएगी, मंत्रालय की मंजूरी के बाद द्वारका सेक्टर 21 से गुरुग्राम सेक्टर 21 नया कॉरिडोर भी बनाया जाएगा. आइए व‍िस्‍तार से जानते हैं सभी बातें..

दिल्ली मेट्रो का दिल्ली से गुरुग्राम तक विस्तार होने जा रहा है. गुरुग्राम के राजीव चौक से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए नया मेट्रो कॉरिडोर बनने जा रहा है. ऐसे में राजीव चौक से लोग सीधे दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डा पहुंच सकेंगे. इसके साथ ही गुरुग्राम के सेक्टर 21 से लेकर दिल्ली के द्वारका सेक्टर 21 के बीच में भी मेट्रो ट्रेनें चलाई जाएंगी.

बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) द्वारका एक्सप्रेसवे पर यशोभूमि मेट्रो स्टेशन से दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित राजीव चौक तक नया मेट्रो कॉरिडोर विकसित करने की तैयारी कर रही है. इस परियोजना के विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) को तैयार कर आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय को भेज दिया गया है. मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी भी दे दी है.

डीएमआरसी ने यशोभूमि मेट्रो स्टेशन से राजीव चौक तक एयरपोर्ट मेट्रो लाइन के विस्तार की योजना बनाई है. लिहाजा गुरुग्राम से एयरपोर्ट के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी होगी. साथ ही, द्वारका सेक्टर-21 से गुरुग्राम सेक्टर-21 तक एक और मेट्रो कॉरिडोर विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. दोनों परियोजनाओं की डीपीआर मंत्रालय को स्वीकृति के लिए भेजी जा चुकी है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

हाल ही में हरियाणा रैपिड ट्रांजिट कॉर्पोरेशन (HRRTC) की बोर्ड बैठक हुई थी, जिसमें दिल्ली मेट्रो के नए कॉरिडोर और प्रोजेक्टों के अलावा मेट्रो और नमो भारत ट्रेनों की समीक्षा की गई. साथ ही रैपिड मेट्रो की वित्तीय प्रगति पर चर्चा हुई. जनवरी से मई के दौरान रैपिड मेट्रो ने 9.18 करोड़ रुपये की इनकम दर्ज की है जो पिछले साल की 1.98 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है.जबकि सालाना आय 35 करोड़ रुपये हो गई है.

रैपिड मेट्रो का खर्च इस साल 25.82 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल 25.74 करोड़ रुपये था. यात्री संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. पांच महीनों में करीब 80.76 लाख यात्री सफर कर चुके हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 73.81 लाख यात्री थे.
पचगांव मेट्रो प्रोजेक्ट की डीपीआर भी जल्द ही मुख्यमंत्री के सामने पेश की जाएगी.

बैठक में बताया गया कि गुरुग्राम के सेक्टर-56 से पचगांव तक 35.25 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर प्रस्तावित है, जिसमें 28 स्टेशन बनाए जाएंगे. बैठक में बल्लभगढ़-पालवल और बहादुरगढ़-असोदा मेट्रो कॉरिडोर की भी समीक्षा की गई.

इसके अलावा हरियाणा में पलवल मेट्रो एक्सटेंशन की भी समीक्षा हुई, यह 30.30 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 18 स्टेशन प्रस्तावित हैं. नरेला-कुंडली एक्सटेंशन के लिए हरियाणा सरकार 10 हेक्टेयर भूमि देने की सैद्धांतिक मंजूरी दे चुकी है. दिल्ली-पानीपत-करनाल RRTS कॉरिडोर की डीपीआर को मंजूरी मिल गई है, जिसकी अनुमानित लागत 33,000 करोड़ रुपये है.

इस दौरान गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा-ग्रेटर नोएडा RRTS कॉरिडोर पर भी विस्तृत चर्चा की गई. इन सभी परियोजनाओं से दिल्ली-एनसीआर में बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और यातायात की सुविधा बढ़ने वाली है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *