लखनऊ के बाद अब दिल्ली में अग्निकांड, आधी रात को झुग्गियों में आग, दमकल की 24 गाड़ियों ने पाया काबू

होमताजा खबरDelhi

लखनऊ के बाद अब दिल्ली में आग, आधी रात को जलीं झुग्गियां, जानिए क्या हुआ

Last Updated:

Delhi Fire News: अधिकारियों ने बताया कि सोमवार देर रात दिल्ली के तकिया काले खां इलाके में वाल्मीकि बस्ती में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के पीछे झुग्गियों में भीषण आग लग गई. दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, आग लगने की सूचना रात करीब 11:22 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया,

ख़बरें फटाफट

दिल्ली में आग की घटना (सांकेतिक तस्वीर)

Delhi Fire News: लखनऊ अग्निकांड के बाद अब दिल्ली में भीषण आग लगी है. दिल्ली के तकिया काले खां इलाके की झुग्गियों में देर रात भयंकर आग लगी. आग की लपटें इतनी डरावनी थीं कि दमकल की 24 गाड़ियों ने को काबू आग पर काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी. राहत की बात है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं. दमकल विभाग ने यह जानकारी दी है.

दरअसल, दिल्ली के तकिया काले खां स्थित बाल्मीकि बस्ती और धोबी घाट इलाके में सोमवार देर रात झुग्गियों में भीषण आग लग गई. देर रात करीब 11 बजकर 22 मिनट पर दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.

आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल ने इसे पहले मेक-4, फिर मेक-6 और बाद में मीडियम श्रेणी की आग घोषित किया गया. आग बुझाने के लिए कुल 24 दमकल वाहनों को मौके पर लगाया गया. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद रात 12 बजकर 55 मिनट पर आग पर काबू पा लिया.

फिलहाल मौके पर कूलिंग ऑपरेशन जारी है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

इधर समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए दिल्ली फायर सर्विस के डिविजनल ऑफिसर (DO) मुकेश वर्मा ने कहा कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है. वर्मा ने कहा, ‘रात करीब 11:22 बजे हमारे फायर कंट्रोल रूम को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के पीछे कुछ झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली. तुरंत सात से आठ गाड़ियां भेजी गईं. हालांकि, जैसे-जैसे आग की तीव्रता बढ़ी गाड़ियों की संख्या बढ़ाई गई और वर्तमान में मौके पर 24 गाड़ियां मौजूद हैं. आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘शुरुआती जानकारी के आधार पर हमारे पास किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है. वर्मा ने बताया कि प्रभावित इलाके में रिहायशी झुग्गियां और स्टोरेज सुविधाएं शामिल थीं. वर्मा ने कहा, ‘इस इलाके में कुछ रिहायशी झुग्गियां और कुछ स्टोरेज सुविधाएं शामिल थीं और हमने प्लाईवुड का स्टोरेज देखा. बड़ी मात्रा में लकड़ी के सामान और अस्थायी ढांचों की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैली.’

इससे पहले सोमवार को लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में भी आग लग गई थी, जिसमें कम से कम 15 छात्रों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. बताया जा रहा है कि आग उस इमारत में लगी जिसमें एक लाइब्रेरी और एक कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट था.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद इमारत में अफरातफरी मच गई, जिससे कुछ लोगों ने खिड़कियों और अन्य निकास द्वारों से भागने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति इमारत से कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. अधिकारी अभी तक आग लगने के सही कारण का पता नहीं लगा पाए हैं और घटना की जांच चल रही है.

About the Author

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *