Last Updated:
Delhi Slum Rehabilitation Policy New Cut Off Date: दिल्ली में झुग्गीवासियों के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राहत भरा ऐलान किया है. डूसिब की मीटिंग में फैसला हुआ कि 1 जनवरी 2025 तक बसी झुग्गियों को पक्का मकान मिलेगा. इससे करीब 20 लाख लोगों की जिंदगी पूरी तरह बदल जाएगी. केंद्र की 2026 की नई नीति के तहत इन्हें आधुनिक फ्लैट दिए जाएंगे.
दिल्ली झुग्गी पुनर्वास योजना 2026: सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला.
नई दिल्ली: झुग्गियों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड यानी डूसिब की छत्तीसवी बोर्ड मीटिंग हुई. इसी में तय हुआ कि दिल्ली में 1 जनवरी 2025 तक बसी सभी पात्र झुग्गियों को पक्का मकान दिया जाएगा. सरकार के इस कदम से दिल्ली के करीब 4 से 5 लाख परिवारों का अपना पक्का घर होने का सपना पूरा हो सकेगा. इस फैसले से सीधे तौर पर लगभग 20 लाख लोगों की जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आएगा. मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर गरीब को पक्का घर देने के विजन को दिल्ली में बहुत तेजी से पूरा किया जा रहा है. इस योजना के तहत झुग्गीवालों को सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस बहुमंजिला फ्लैट दिए जाएंगे.
डूसिब की मीटिंग में जो फैसला हुआ, उसका फायदा किसको मिलेगा?
दिल्ली सचिवालय में मंगलवार को एक बहुत ही महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन हुआ. इस मीटिंग में दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद और मुख्य सचिव राजीव वर्मा समेत कई सीनियर अधिकारी मौजूद रहे. मीटिंग में डूसिब ने झुग्गी पुनर्वास नीति को लेकर एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हाल ही में हुई हाई लेवल रिव्यू मीटिंग में इस योजना का पूरा खाका तैयार किया गया था. इसी के आधार पर दिल्ली स्लम एंड जेजे क्लस्टर पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन पॉलिसी 2026 के नियमों के तहत यह कदम उठाया गया है. अब तक पुरानी कट-ऑफ तारीख होने की वजह से लाखों गरीब लोग पक्के मकान की स्कीम से बाहर रह जाते थे. लेकिन अब नई तारीख तय होने से लाखों नए परिवारों को अपना घर मिल सकेगा.
“दिल्ली में 1 जनवरी 2025 तक बनी सभी झुग्गी बस्तियों के निवासियों को पुनर्वास का लाभ मिलेगा।”
आज दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) की 36वीं बैठक में लिया गया यह ऐतिहासिक निर्णय माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा अंतिम रूप दी गई ‘दिल्ली स्लम एवं झुग्गी झोपड़ी पुनर्वास… pic.twitter.com/grmoDCQYJh
