Last Updated:
दिल्ली के महरौली में 10 साल की मासूम से रेप और मर्डर मामले में पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर का एनकाउंटर कर दिया है. इस दौरान आरोपी को गोली लगी है. इससे पहले मंगलवार को छतरपुर में बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. आरोपी ने फुटपाथ से सोती हुई बच्ची को अगवा किया था. फिर हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया था.
महरौली में सोती हुई बच्ची से हैवानियत, पुलिस ने किया आरोपी कैब ड्राइवर का एनकाउंटर. (प्रतीकात्मक तस्वीर : AI)
नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के महरौली में 10 साल की बच्ची से रेप और हत्या मामले में आरोपी कैब ड्राइवर का एनकाउंटर कर दिया गया है. मुठभेड़ के दौरान हैवान को गोली लगी है. तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने छह घंटे के अंदर ही आरोपी को दबोच लिया था. आरोपी ने सोमवार तड़के महरौली के फुटपाथ से बच्ची को अगवा किया था. उसने मासूम के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद दरिंदे ने शव को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड के जंगल में फेंक दिया. मंगलवार को छतरपुर में भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बच्ची का अंतिम संस्कार हुआ. श्मशान में माहौल बेहद गमगीन था.
आरोपी ने सोमवार सुबह पांच बजे के करीब बच्ची को उस वक्त अगवा किया था जब वह फुटपाथ पर अपने परिवार के साथ सो रही थी. इसके बाद उसने मासूम के साथ हैवानियत की और उसकी हत्या कर दी.
आरोपी ने शव को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड के किनारे जंगल में फेंक दिया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई टीमें बनाईं और महज छह घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. मंगलवार को छतरपुर में बच्ची का अंतिम संस्कार भारी पुलिस बल की तैनाती में किया गया.
श्मशान घाट में बच्ची को अंतिम विदाई देते वक्त माहौल बेहद गमगीन था. परिवार के सदस्य जमीन पर बैठकर बिलख रहे थे. दाह संस्कार के दौरान कई रिश्तेदार बेहोश भी हो गए. एक व्यक्ति ने रोते हुए कहा, ‘हमने सब कुछ खो दिया है. आरोपी को मौत की सजा दी जानी चाहिए.’
About the Author
दीपक वर्मा (Deepak Verma) की गिनती हिंदी डिजिटल मीडिया के तेजी से उभरते चेहरों में होती है. वह News18हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज़ एडिटर की भूमिका में जुड़े हैं. प्रिंट से डिजिटल का रुख करने वाले दीपक के पास पत्र…और पढ़ें
