फर्जी ट्रैवल वेबसाइट की पहचान कैसे करें? हर यात्री को पता होनी चाहिए ये बातें, एक छोटी गलती पड़ सकती है भारी

Powered by :

Last Updated:

छुट्टियों में सस्ते टूर पैकेज के नाम पर हो रही ऑनलाइन ठगी से बचना चाहते हैं? जानिए फर्जी ट्रैवल वेबसाइट की पहचान, सुरक्षित बुकिंग के आसान टिप्स और साइबर फ्रॉड होने पर क्या करें.

ख़बरें फटाफट

फर्जी ट्रैवल वेबसाइट की पहचान कैसे करें? हर यात्री को पता होनी चाहिए ये बातें

छुट्टियों का सीजन शुरू होते ही वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ‘80% Off’, ‘Dubai Tour Only ₹9999’, ‘Europe Trip at Throwaway Price’ जैसे आकर्षक ऑफर आने शुरू हो जाते हैं. लालच में कई लोग तुरंत भुगतान कर देते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि पूरी वेबसाइट फर्जी थी. ऐसे में न सिर्फ छुट्टी बर्बाद होती है, बल्कि बैंक अकाउंट भी खाली हो जाता है.

फर्जी ट्रेवल वेबसाइट्स कैसे काम करती हैं?

ठग बहुत प्रोफेशनल तरीके से वेबसाइट बनाते हैं. ये वेबसाइट्स असली MakeMyTrip, Goibibo, Yatra या Booking.com जैसी दिखती हैं. वे भारी डिस्काउंट का लालच देकर आपको जल्दी पेमेंट करने के लिए कहते हैं. पैसे लेने के बाद वे गायब हो जाते हैं.

फर्जी वेबसाइट को ऐसे पहचानें

बहुत ज्यादा डिस्काउंट
70-80% या उससे ज्यादा छूट ज्यादातर फर्जी होती है. असली वेबसाइट्स पर इतनी भारी छूट शायद ही कभी मिले.

वेबसाइट का पता (URL) चेक करें
असली वेबसाइट हमेशा सही डोमेन पर होती है.

उदाहरण:
सही: makemytrip.com
फर्जी: makemytrip-sale.in, makemytrip-discount.net

HTTPS और लॉक का निशान
हर सुरक्षित वेबसाइट पर https और ताला का निशान होता है, लेकिन फर्जी साइट्स पर भी यह निशान बना सकते हैं.

कस्टमर रिव्यूज और रेटिंग
नई वेबसाइट पर अचानक सैकड़ों 5-स्टार रिव्यूज आना संदिग्ध है.

कॉन्टैक्ट डिटेल्स
फर्जी वेबसाइट पर फोन नंबर, पता या कस्टमर केयर ईमेल नहीं होता या गलत होता है.

  1. सुरक्षा के आसान उपाय
    हमेशा आधिकारिक ऐप या वेबसाइट से बुकिंग करें.
  2. अनजन लिंक पर क्लिक न करें.
  3. पेमेंट करते समय UPI या कार्ड की बजाय आधिकारिक पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल करें.
  4. अगर शक हो तो पहले छोटा अमाउंट ट्राई करें.
  5. 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) ऑन रखें.

अगर ठगी हो जाए तो क्या करें?

  • तुरंत अपने बैंक को कॉल करें और ट्रांजेक्शन रोकने को कहें.
  • 1930 (साइबर हेल्पलाइन) पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें.
  • छुट्टियों में घूमने का सपना देखना अच्छा है, लेकिन 80% डिस्काउंट के लालच में फंसकर अपना पैसा गंवाना बेवकूफी है. हमेशा सतर्क रहें, ऑफिशियल वेबसाइट चेक करें और अनजान   लिंक्स से दूर रहें.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *