पराग्वे से ड्रॉ के बाद भी ऑस्ट्रेलिया नॉकआउट में, तुर्की से हार के बावजूद USA ने ग्रुप D में टॉप पर

Last Updated:

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय समय के मुताबिक शुक्रवार को खेले गए मुकाबलो में ऑस्ट्रेलिया ने पराग्वे से ड्रॉ के बाद भी नॉक आउट में अपनी जगह पक्की कर ली. वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम तुर्की से मिली 3-2 की हार के बाद भी टॉप 32 में जगह बनाने में कामयाब रहा.

पराग्वे से ड्रॉ के बाद भी ऑस्ट्रेलिया नॉकआउट में, तुर्की से हार के बावजूद USA ने ग्रुप D में टॉप पर

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप D के अपने आखिरी मैच में पराग्वे के खिलाफ 0-0 की कड़ी टक्कर वाली ड्रॉ खेलकर फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 में जगह पक्की कर ली. वहीं तुर्की से 3-2 की रोमांचक हार के बावजूद संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) ग्रुप में टॉप पर रहा. सॉकरूज़ को आगे बढ़ने के लिए सिर्फ एक ड्रॉ की जरूरत थी और उन्होंने सैंटा क्लारा में बेहद अनुशासित खेल दिखाते हुए अपने 7वें वर्ल्ड कप में तीसरी बार नॉकआउट में एंट्री मारी. पहले ही बाहर हो चुकी तुर्की ने यूएस को हराकर टूर्नामेंट से विदाई ली.

ऑस्ट्रेलिया ने काम चलाऊ प्रदर्शन से नॉकआउट में जगह बनाई. खिलाड़ियों ने लंबे समय तक गेंद पर कब्जा बनाए रखा और ज्यादा मौके बनाए. क्रिस्टियन वोल्पातो और जैक्सन इरविन ने पराग्वे के गोलकीपर कार्लोस कोरोनेल को परखा, जबकि जॉर्डन बॉस ने अंतिम मिनटों में दो बार गोल के बेहद करीब पहुंचकर मौका गंवा दिया. पराग्वे के लिए जीत जरूरी थी, लेकिन टीम साफ मौके बनाने में नाकाम रही. जूलियो एनसीसो उनकी ओर से सबसे खतरनाक अटैकर दिखे. लेकिन उन्हें किसी का समर्थन नहीं मिला. बिना गोल के इस ड्रॉ ने ऑस्ट्रेलिया को आगे पहुंचा दिया जबकि पराग्वे की वर्ल्ड कप में आगे की राह अब दूसरे मैचों के नतीजों पर निर्भर है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *