Last Updated:
Welcome to the Jungle Review LIVE: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज समेत 34 एक्टर वाली ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. ‘वेलकम टू द जंगल’ को पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं….और पढ़ें
‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज हो गई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @akshaykumar)
मुंबई. Welcome to the Jungle Review LIVE: अक्षय कुमार स्टारर मच अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आज रिलीज हो गई है. फिल्म में अक्षय के अलावा 33 कलाकार हैं. एक दिन पहले फिल्म का पेड प्रीव्यू हुआ, जिससे फिल्म को 3.75 करोड़ रुपए की कमाई हुई. फिल्म को ऑडियंस से पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर स्क्रीनिंग के दौरान की वीडियो और तस्वीरें शेयर कर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. इनमें सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, ज़ाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान, स्वर्गीय पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृही कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली शामिल हैं.
अक्षय कुमार ने ‘वेलकम टू द जंगल’ का एक पोस्टर शेयर किया जिसमें वह हाथ जोड़कर खड़े हैं, जबकि बाकी कलाकार उनके पीछे खड़े हैं. उन्होंने क्रिटिक्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए एक मैसेज लिखा -“क्रिटिक्स और इन्फ्लुएंसर्स, प्लीज़ स्टार रेटिंग्स की जगह हंसी वाले इमोजी का इस्तेमाल करें.”
यह ‘वेलकम’ फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म है. साल 2007 में कैरटरीना कैफ, नाना पाटेकर और अनिल कपूर समेत कई कलाकार थे. फ्रैंचाइज़ी की दूसरी फिल्म ‘वेलकम बैक’ है, जो साल 2015 में रिलीज हुई थी. फिल्म में जॉन अब्राहम और श्रुति हासन के साथ-साथ नाना पाटेकर और अनिल कपूर भी थे.
Welcome to the Jungle Rating LIVE Updates: ‘वेलकम टू द जंगल’ में रवीना टंडन-अक्षय कुमार की बेहतरीन केमेस्ट्री
Welcome to the Jungle Rating LIVE Updates: ‘वेलकम टू द जंगल’ में सरप्राइज पैकेज हैं फरीदा जलाल-किरण कुमार
Welcome to the Jungle Rating LIVE Updates: कैसी है ‘वेलकम टू द जंगल’ की कहानी
Welcome to the Jungle Review & Rating: डायरेक्टर अहमद खान ने खुद को किया साबित
Welcome to the Jungle Review & Rating: कॉमेडी की गारंटी हैं परेश रावल-राजपाल यादव
Welcome to the Jungle Review & Rating: ‘वेलकम’ और ‘आवारा पागल दीवाना’ का क्रॉसओवर
वेलकम टू द जंगल रिव्यू: क्रिटिक ने दिया 4.5 रेटिंग
Welcome to the Jungle Review & Rating: अक्षरा सिंह के पिता ने की फिल्म देखने की अपील
View this post on Instagram
