ऊपर से वीरान, अंदर से शान! दिल्ली की खंडहर सी दिखने वाली इस जगह पर बसी है लग्जरी दुनिया, देखें Photos

होमफोटोDelhi

Photos: दिल्ली की खंडहर सी दिखने वाली इस जगह बसी है लग्जरी दुनिया

Last Updated:

Delhi Lokayata Art Gallery: दिल्ली हौज खास विलेज की लोकायता आर्ट गैलरी में छत पर 100 फीट लंबी इगुआना कला है. इसके अंदर स्टार्टअप्स और ब्रांड्स का महंगा मार्केट लगता है. यहां बड़ी संख्या में विदेशी टूरिस्ट आते हैं. ये गैलरी विदेशियों को बेहद ही पसंद आती है.

राजधानी दिल्ली में एक गैलरी है, जिसके ऊपर 100 फीट से भी ज्यादा लंबी एक छिपकली बनी हुई है. देखने में लगता है कि यह कोई डरावनी जगह होगी, लेकिन जब लोग अंदर जाते हैं तो यहां की खूबसूरती देखकर दंग रह जाते हैं. क्योंकि इस गैलरी के अंदर अमीरों का मार्केट सजता है. जहां पर सबसे ज्यादा खरीदारी टूरिस्ट करते हैं, यानी विदेशों से आए हुए लोग यहां खरीदारी करते हैं. इस खूबसूरत सी गैलरी का नाम लोकायता आर्ट गैलरी या लोकायत आर्ट है गैलरी दोनों ही नाम से इसे जाना जाता है. यह दिल्ली के हौज खास विलेज के एंट्री गेट पर ही स्थित है. इसकी पहचान है 100 फीट लंबी और ऊंची छिपकली जो इसकी छत पर बनाई गई है जो इसे बेहद आकर्षित और खूबसूरत बनती है.

यह गैलरी लगभग 10,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैली हुई है. इसकी सबसे खास पहचान छत पर बनी लगभग 100 फीट लंबी “IGUANA” कला-स्थापना (स्कल्प्चर) है. जो प्रकृति और आधुनिक समाज के संबंध को दर्शाती है. यहां नियमित रूप से पेंटिंग, मूर्तिकला, फोटोग्राफी, इंस्टॉलेशन आर्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

बाहर से दिखने में यह गैलरी थोड़ी सी डरावनी लगती है. क्योंकि इसके ऊपर छिपकली बनी हुई है. लोगों को लगता है कि शायद कोई वाइल्डलाइफ से जुड़ा हुआ संग्रहालय होगा, लेकिन जब आप इसके अंदर प्रवेश करेंगे तो उसकी दीवारों पर बनी हुई खूबसूरत पेंटिंग आपके ध्यान को अपनी ओर आकर्षित करती है और जब आप इसके अंदर प्रवेश कर जाएंगे तो आप देख कर दंग रह जाएंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दरअसल, इस डरावनी सी गैलरी के अंदर अमीरों का मार्केट सजता है. जब आप इसके अंदर जाएंगे तो यहां के अमीरों का मार्केट देखकर आप दंग रह जाएंगे. यह मार्केट कोई सामान्य मार्केट नहीं होता है. बल्कि दिल्ली के स्टार्टअप्स और दिल्ली के कई नए पुराने ब्रांड होते हैं. जो एक ही गैलरी के अंदर अपने अपने स्टॉल लगाकर सामान को बेचते हैं.

अमीरों के इस मार्केट में आपको विदेशी टूरिस्ट ज्यादा नजर आएंगे. क्योंकि हौज खास में विदेशी टूरिस्ट बड़ी संख्या में आते हैं. उनको यह मार्केट काफी पसंद आता है. यहां पर मिलने वाली ज्वेलरी और हाथों से बनाए गए साबुन, फेस वॉश, क्रीम के साथ-साथ कॉफी मग और बर्तन के साथ होम डेकोर यानी घर को सजाने के तमाम आकर्षित सामान मिलते हैं.

बात करें कीमत की तो विदेशी टूरिस्ट के लिए यह मार्केट सामान्य कीमत पर लगता है, लेकिन इसे अमीरों का मार्केट इसलिए कहते हैं. क्योंकि अगर यहां पर स्टूडेंट या मिडिल क्लास जाएगा तो उसे कोई भी सामान खरीदने में थोड़ी परेशानी हो सकती है. क्योंकि भारतीय रुपये में यहां का मार्केट काफी महंगा है, लेकिन डॉलर के हिसाब से देखें तो यह मार्केट विदेशी टूरिस्ट के लिए काफी सस्ता है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *