नफरत की आग में अंधी हुई राही! अनुपमा के सिर मढ़ा घर तोड़ने का कलंक, मां-बेटी के रिश्ते में फिर आई दरार

Last Updated:

‘अनुपमा’ में आने वाला है अब तक का सबसे बड़ा तूफान! नफरत की आग में अंधी हुई राही अपनी ही मां अनुपमा पर उसका बसा-बसाया आशियाना उजाड़ने का गंभीर आरोप लगाने वाली है. बेटी के इन तीखे तीरों को सुनकर अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. जानिए अपकमिंग एपिसोड के इस हाई-वोल्टेज ड्रामे की पूरी कहानी!

Anupamaa Spoiler Today: स्टार प्लस का धमाकेदार सीरियल ‘अनुपमा’ इन दिनों टीवी स्क्रीन पर तहलका मचा रहा है. शो में हर दिन आने वाले नए ट्विस्ट्स ने दर्शकों को टीवी स्क्रीन से चिपका कर रखा है. अगर आप भी अनुपमा के फैन हैं, तो आने वाले एपिसोड्स में आपको जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है, जो शाह परिवार और अनुपमा की हंसती-खेलती जिंदगी को पूरी तरह से तहस-नहस कर देगा. कहानी अब एक ऐसे मोड़ पर आ गई है, जहां अपनों के बीच ही कड़वाहट की दीवार खड़ी होने वाली है.

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस बार अनुपमा की मुश्किलें कोई बाहर वाला नहीं, बल्कि उसकी अपनी सगी बेटी राही बढ़ाने जा रही है. राही अपनी मां पर एक ऐसा आरोप लगाएगी, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह जाएगा.

राही ने लगाया घर तोड़ने का आरोप

शो के अपकमिंग ट्रैक में आप देखेंगे कि राही के दिल में अपनी मां अनुपमा को लेकर जो गुस्सा और नफरत सालों से दबी हुई थी, वह ज्वालामुखी बनकर फटने वाली है. राही का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा और वह बिना सोचे-समझे सीधे तौर पर अनुपमा को ही विलेन मान लेगी. राही का साफ कहना है कि आज उसकी जिंदगी और उसका आशियाना जिस तरह से बिखरा है, उसकी असली गुनहगार कोई और नहीं बल्कि खुद अनुपमा है. वह चिल्ला-चिल्लाकर अपनी मां पर उसका बसा-बसाया घर उजाड़ने का सीधा आरोप मढ़ देगी, जिसे सुनते ही अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी.

मां-बेटी के रिश्ते में फिर आई दरार

राही के मुंह से इतनी कड़वी बातें सुनकर अनुपमा अंदर से पूरी तरह टूट जाएगी. जिस मां ने हमेशा अपने बच्चों की खुशी और उनके भले के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी, जब वही बेटी उसे ‘घर तोड़ने वाली’ कह दे, तो वो दर्द सहना किसी भी मां के लिए नामुमकिन है. आने वाले सीन में मां-बेटी के बीच तीखी बहस देखने को मिलेगी. राही इस समय नफरत की आग में इतनी अंधी हो चुकी है कि वह अनुपमा की कोई भी दलील या सफाई सुनने को तैयार नहीं है. इसे देखकर साफ है कि अब मां-बेटी के इस रिश्ते में ऐसी दरार आ चुकी है जिसे भरना आसान नहीं होगा.

क्या बिखरते रिश्तों को संभाल पाएगी अनुपमा

इस पूरे तमाशे के बीच शाह परिवार के बाकी लोग भी बेहद परेशान और बेबस नजर आएंगे. अनुपमा ने हमेशा हर मुश्किल से लड़कर पूरे परिवार को एक डोर में बांधकर रखा, लेकिन अब उसके अपने ही बच्चे उसके खिलाफ खड़े हो गए हैं. अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि राही के इन तीखे तीरों के बाद अनुपमा खुद को कैसे संभालती है. क्या वह अपनी बेटी के दिल में बैठी इस गलतफहमी और नफरत को दूर कर पाएगी? या फिर राही का यह गुस्सा हमेशा-हमेशा के लिए मां-बेटी के इस खूबसूरत रिश्ते को दफन कर देगा? यह तो आने वाले एपिसोड्स में ही पता चलेगा.

About the Author

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक जाग…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *