बालों में सफेदी, तन पर शादी का जोड़ा… 78 की उम्र में एक्टर फिर बना दूल्हा, तस्वीरें वायरल

Last Updated:

अशोक सराफ और पत्नी निवेदिता सराफ ने शादी की 37वीं एनिवर्सरी पर दोबारा शादी की रस्में निभाईं. इंस्टाग्राम पर वरमाला वाली तस्वीरें शेयर कर फैंस से बधाइयां दीं. चलिए दिखाते हैं तस्वीरें.

पत्नी को वरमाला पहनाते एक्टर अशोक सराफ

बॉलीवुड के फेसम एक्टर ने अपनी जिंदगी की कुछ तस्वीरें शेयर कर हलचल मचा दी है. फोटो देखते ही फैंस उन्हें बधाई देने लगे. 78 साल की उम्र में एक्टर ने दोबारा शादी की. पति पत्नी की उम्र में 18 साल का फासला भी है. दरअसल हम बात कर रहे हैं अशोक सराफ की, जिन्होंने हिंदी से लेकर मराठी सिनेमा में खूब नाम रोशन किया है. कॉमिक रोल हो या गंभीर, हर बार छाप छोड़ी है. अशोक सराफ ने पत्नी से दोबारा शादी रचाई और प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं.

दरअसल अशोक सराफ की शादी की 37वीं एनिवर्सरी थी. ऐसे में उन्होंने पत्नी निवेदिता सराफ के साथ दोबारा ब्याह रचाया और शादी के 37 साल का जश्न सेलिब्रेट किया. निवेदिता भी मराठी सिनेमा का जाना पहचाना नाम है. दोनों ने साल 1990 में शादी की थी.

View this post on Instagram

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *