दिल्ली में रहेगी दो दिन पानी की किल्लत, देखें इस लिस्ट में आपका इलाका तो शामिल नहीं है!

नई दिल्ली. राजधानी के कई इलाकों में 6 जुलाई और मंगलवार 7 जुलाई को पानी की किल्‍लत रहेगी. दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मेंटीनेंस और नई पाइपलाइन को जोड़ने का काम किया जाएगा. इसी वजह से कई इलाकों में पानी या कम दबाव में आएगा या नहीं आएगा. प्रभावित इलाकों की लिस्‍ट जारी कर दी गयी है.

जल बोर्ड के अनुसार 6 जुलाई को सुबह 10 बजे से करीब आठ घंटे तक दक्षिण दिल्ली की 1900 मिमी मुख्य पाइपलाइन पर मेंटीनेंस का काम होगा. वहीं 7 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक तैमूर नगर नाले के पास नई 1500 मिमी पाइपलाइन को मौजूदा नेटवर्क से जोड़ा जाएगा. इस दौरान कई भूमिगत जलाशयों से होने वाली सप्लाई भी प्रभावित रहेगी.

इन इलाकों में प्रभावित रहेगी पानी की सप्लाई

कैलाश नगर, गांधी नगर, सीडब्ल्यूजी विलेज, पटपड़गंज, ओखला, जाकिर नगर, बटला हाउस, डीईएसयू कॉलोनी, सिद्धार्थ एन्क्लेव, भारती नगर, रवींद्र नगर, खान मार्केट, काका नगर, अलीगंज, जोरबाग, लोधी कॉलोनी, निजामुद्दीन, प्रगति विहार, दक्षिणपुरी, देवली, अंबेडकर नगर, शाहपुर जाट, साउथ एक्सटेंशन, कोटला, मुबारकपुर, सेवा नगर, लाजपत नगर, भोगल, सराय काले खां, अपोलो अस्पताल क्षेत्र, बदरपुर, जैतपुर, सरिता विहार के के और एल पॉकेट, जसोला, मदनपुर खादर, ग्रेटर कैलाश (साउथ), छतरपुर, श्रीनिवासपुरी, अमर कॉलोनी, मालवीय नगर, आश्रम, सनलाइट कॉलोनी, भगवान नगर, किलोकारी, हरि नगर आश्रम, जंगपुरा-बी, मोलड़बंद, मिथापुर, ईस्ट ऑफ कैलाश, साकेत, गीतांजलि एन्क्लेव, हौज रानी, शेख सराय, शिवालिक, स्वामी नगर, चिराग दिल्ली, लाडो सराय, अडचिनी, नेब सराय, फ्रीडम फाइटर एन्क्लेव, आईजीएनओयू क्षेत्र, पंचशील पार्क, पुष्प विहार, ग्रेटर कैलाश-2 और 3, सीआर पार्क, गढ़ी, हौज खास, गुलमोहर पार्क, ग्रीन पार्क, महरौली, वसंत कुंज और आसपास के इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रह सकती है.

जरूरत पड़ने पर मिलेगा टैंकर

दिल्ली जल बोर्ड ने कहा है कि प्रभावित क्षेत्रों के लोग पहले से पानी जमा कर लें. यदि जरूरत पड़े तो संबंधित वाटर इमरजेंसी कंट्रोल रूम या केंद्रीय कंट्रोल रूम से पानी के टैंकर मंगाए जा सकते हैं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *