दिल्ली: शादी, पार्टी या किसी खास मौके से पहले महिलाएं अक्सर फेशियल कराती हैं. ताकि चेहरे पर निखार आए, लेकिन अगर आप पहली बार फेशियल कराने जा रही हैं, तो सबसे पहले अपनी स्किन टाइप को समझना जरूरी है. ऑयली, ड्राई, कॉम्बिनेशन और सेंसिटिव स्किन के लिए अलग-अलग तरह के फेशियल होते हैं. इसलिए किसी दोस्त या सोशल मीडिया को देखकर फेशियल चुनने की बजाय ब्यूटी एक्सपर्ट की सलाह लें.
स्किन की परेशानी पहले ही बताएं
दिल्ली की फेमस ब्यूटी एक्सपर्ट कलश चौहान ने बताया कि अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स, एलर्जी, रैशेज, कट या कोई और स्किन प्रॉब्लम है, तो इसे छिपाएं नहीं. फेशियल शुरू होने से पहले ब्यूटीशियन को इसकी पूरी जानकारी दें. इससे आपकी त्वचा के हिसाब से सही प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाएगा और जलन या रिएक्शन का खतरा कम होगा.
फेशियल से पहले ये गलतियां न करें
फेशियल से एक या दो दिन पहले वैक्सिंग, ब्लीचिंग या ज़ोर से स्क्रबिंग न करें. इससे आपकी स्किन ज़्यादा सेंसिटिव हो सकती है और फेशियल के दौरान जलन या रेडनेस हो सकती है. अगर आपको कभी किसी खास फेशियल प्रोडक्ट से एलर्जी हुई है, तो हमें ज़रूर बताएं.
फेशियल के बाद भी रखें त्वचा का ध्यान
फेशियल के तुरंत बाद कम से कम 24 घंटे तक मेकअप न करें. अपने चेहरे को बार-बार छूने से बचें, और धूप में निकलने से पहले हमेशा सनस्क्रीन लगाएं. साथ ही, अपने चेहरे को माइल्ड फेस वॉश से साफ करें और अपनी स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेटेड और ग्लोइंग रखने के लिए खूब पानी पिएं.
फेशियल के बाद भी अपनी स्किन का ध्यान रखें
फेशियल के तुरंत बाद कम से कम 24 घंटे तक मेकअप न करें. अपने चेहरे को बार-बार छूने से बचें, और धूप में निकलने से पहले हमेशा सनस्क्रीन लगाएं. साथ ही, अपने चेहरे को माइल्ड फेस वॉश से साफ करें और अपनी स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए खूब पानी पिएं.
सही पार्लर चुनना है बहुत जरूरी
हमेशा अपना पहला फेशियल किसी साफ और जाने-माने ब्यूटी पार्लर या स्किन क्लिनिक में करवाएं. पक्का करें कि सभी तौलिए, ब्रश और दूसरे सामान साफ और सैनिटाइज किए हुए हों. अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट और ट्रेंड ब्यूटीशियन आपकी स्किन को सुरक्षित रखने में बहुत ज़रूरी भूमिका निभाते हैं.
