Noida Ghaziabad Weather: गाजियाबाद में स्कूल हुए बंद, नोएडा में झमाझम बारिश, आसमान में छाए बादल

Last Updated:

Ghaziabad School Closed: गाजियाबाद में भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों को छुट्टी करने का आदेश जारी कर दिया है. गाजियाबाद में भारी बारिश के चलते कालोनियों में जलभराव हो गया है और बारिश लगातार जारी है.

नोएडा-गाजियाबाद में हुई झमाझम बारिश.

Noida Ghaziabad Weather:  दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में झमाझम बारिश हो रही है. नोएडा में तो बीते मंगलवार से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है. लगातार बारिश होने के कारण सड़कों पर जलभराव भी हो गया है. हालांकि लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत भी मिली है. साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरवाट दर्ज की गई है. गाजियाबाद में जबरदस्त बारिश बारिश के चलते कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं. वहीं भारी बारिश को देखते हुए गाजियाबाद जिला अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सभी बोर्ड से संचालित स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया है. लगातार तेज बारिश के कारण गाजियाबाद के वार्ड 39 में राकेशमार्ग गुलमोहर वाली रोड पर पतंजलि स्टोर के पास बड़ा पेड़ गिर जाने के कारण बिजली और रास्ता दोनों बंद हो गया है.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *