Last Updated:
Uttar Pradesh Monsoon Rain Traffice Update : उत्तर प्रदेश में मानसूनी बादल लगातार बरस रहे हैं. यहां रात भर से खूब बारिश हो रही है. नोएडा-गाजियाबाद में लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. आलम यह ह…और पढ़ें
उत्तर प्रदेश में बारिश ने बढ़ाई मुसीबत.
UP Ka Mausam Live : पूरे यूपी में मानसून तेजी से एक्टिव है और लगातार पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला बदस्तूर जारी है. दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में हालात ज्यादा खराब हैं. कल रात से यहां अलग अलग जगहों पर मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित है. खासकर सड़कों पर पानी भरने और ट्रैफिक लाइटों के खराब हो जाने की वजह से जगह-जगह लंबे जाम लगे हुए हैं. इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कतें आ रही हैं.
