40 मिनट का रोल, नौसिखिया एक्टर खा गया ऋषि कपूर का स्टारडम, सेकंड हाफ में हुई एंट्री, कमाल की IMDb रेटिंग

Last Updated:

Shah Rukh Khan First Movie: बॉलीवुड में कई सितारे आए, लेकिन कुछ ही ऐसे रहे जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ी कि फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. ऋषि कपूर के साथ पहली बार पर्दे पर नजर आया ये एक्टर 2 घटें 42 मिनट वाली फिल्म में सिर्फ 40 मिनट नजर आया. आते ही ये एक्टर ऐसा छाया कि लोग ऋषि कपूर को भूलकर इस नौसिखिया एक्टर के चर्चे करने लगे. जानते हैं ये एक्टर कौन है?

नई दिल्ली. सिनेमा के इतिहास में कुछ ऐसी फिल्में होती हैं जो न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती हैं, बल्कि इंडस्ट्री को एक ऐसा चेहरा देती हैं जो आगे चलकर पूरी दुनिया पर राज करता है. साल 1992 में आई फिल्म ‘दीवाना’ एक ऐसी ही मिसाल है इस फिल्म की मुख्य यूएसपी उस दौर के दिग्गज और चॉकलेटी सुपरस्टार ऋषि कपूर थे. लेकिन फिल्म के सेकेंड हाफ में एक ऐसे नए-नवेले अभिनेता की एंट्री होती है, जिसे स्क्रीन पर सिर्फ 40 मिनट का रोल मिला था.

मोटरसाइकिल पर ‘कोई ना कोई चाहिए प्यार करने वाला’ गाते हुए जब इस एक्टर ने स्क्रीन पर दस्तक दी तो सिनेमाघरों में तालियों और सीटियों की गूंज रुकने का नाम नहीं ले रही थी. यह नया लड़का कोई और नहीं, बल्कि आज के ग्लोबल सुपरस्टार शाहरुख खान हैं.

बॉलीवुड के ‘किंग’ शाहरुख खान आज जिस मुकाम पर हैं, उसकी शुरुआत 1992 में एक फिल्म से हुई थी, जिसमें उन्हें सिर्फ 40 मिनट का रोल मिला था और वह भी सेकेंड हाफ में. इस फिल्म ने न सिर्फ शाहरुख को स्टार बनाया, बल्कि एक ऐसी विरासत छोड़ी जो आज भी कायम है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

राज कंवर के निर्देशन में बनी 1992 में आई फिल्म ‘दीवाना’ की कहानी प्यार, जुदाई और बदले के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म का कहानी कहानी में काजल (दिव्या भारती) एक खूबसूरत लड़की है, जिसे अमीर सिंगर रवि (ऋषि कपूर) से प्यार हो जाता है और दोनों शादी कर लेते हैं. लेकिन रवि का दुष्ट चाचा (अमरीश पुरी) संपत्ति के लालच में रवि पर जानलेवा हमला करवाता है, जिसके बाद रवि को मृत मान लिया जाता है.

फिल्म का बजट लगभग 2.5 से 3 करोड़ रुपये था. बॉक्स ऑफिस पर इसने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत में करीब ‘दीवाना’ ने भारत में 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और सुपरहिट रही. दुनियाभर में इस फिल्म की काफा चर्चा हुई. उस दौर के हिसाब से यह बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई और साल 1992 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही.

‘दीवाना’ का संगीत भी इसकी सफलता की बड़ी वजह बना. फिल्म का म्यूजिक नदीम-श्रवण ने तैयार किया था, जबकि गीत समीर ने लिखे थे. ‘ऐसी दीवानगी’, ‘सोचेंगे तुम्हें प्यार’, ‘तेरी उम्मीद तेरा इंतजार’, ‘कोई ना कोई चाहिए’ और ‘पायलिया’ जैसे गाने आज भी लोगों की पसंद बने हुए हैं. फिल्म का एल्बम उस साल के सबसे ज्यादा बिकने वाले म्यूजिक एल्बम में शामिल था. शाहरुख खान का एंट्री सॉन्ग ‘कोई ना कोई चाहिए’ को विनोद राठौड़ ने गाया था.

अगर फिल्म की रेटिंग की बात करें तो IMDb पर ‘दीवाना’ को 6.7/10 की रेटिंग मिली है. आज भी इसे शाहरुख खान के करियर की सबसे अहम फिल्मों में गिना जाता है क्योंकि इसी फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड में मजबूत शुरुआत दिलाई. इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था. फिल्म से रातों-रात शाहरुख सनसनी बन गए और उनकी यह पहली फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. कई लोगों ने यहां तक कहा कि ऋषि कपूर भी शाहरुख के आगे फीके पड़ गए.

आज के समय में ‘दीवाना’ को घर बैठे भी देखा जा सकता है. फिल्म को आप ओटीटी पर प्राइम वीडियो,नेटफ्लिक्स के अलावा इसे यूट्यूब (YouTube) पर भी मुफ्त में देखा सकते हैं. ‘दीवाना’ सिर्फ शाहरुख खान की पहली फिल्म नहीं थी, बल्कि यह उस सफर की शुरुआत थी, जिसने आगे चलकर उन्हें बॉलीवुड का ‘किंग खान’ बना दिया. महज 40 मिनट की मौजूदगी ने साबित कर दिया था कि अगर प्रतिभा दमदार हो तो कम स्क्रीन टाइम भी इतिहास रच सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *