'उनकी विरासत आगे बढ़ाउंगा', पापा को याद कर रोए प्रदीप रावत के बेटे, सुनाई आखिरी जंग की कहानी

Last Updated:

प्रदीप रावत की प्रेयर मीट में उनके बेटे विक्रमादित्य रावत भावुक हो गए. पिता को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके बारे में जितना भी कहा जाए, कम है. विक्रमादित्य ने प्रदीप रावत को सम्मान और गरिमा वाला इंसान बताते हुए कहा कि अगर उन्हें दोबारा पिता चुनने का मौका मिले, तो वह फिर उन्हें ही चुनेंगे. उन्होंने पिता की बीमारी के आखिरी दिनों को भी याद किया और बताया कि लगातार हिचकी से शुरू हुई परेशानी धीरे-धीरे गंभीर होती गई.

प्रदीप रावत की प्रेयर मीट में विक्रमादित्य भावुक हो गए.

नई दिल्ली. फिल्मी दुनिया में अपनी दमदार अदाकारी से अलग पहचान बनाने वाले एक्टर प्रदीप रावत अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके किरदार और उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी. 74 साल की उम्र में एक्टर ने ब्लड कैंसर से जूझने के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया. मुंबई में गुरुवार को आयोजित उनकी प्रेयर मीट में परिवार, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें नम आंखों से याद किया. इस दौरान एक्टर के बेटे विक्रमादित्य रावत खुद को संभाल नहीं पाए और पिता को याद करते हुए भावुक हो गए.

विक्रमादित्य ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि उनके बारे में जितना भी कहा जाए, वह कम है. उनके लिए प्रदीप रावत सिर्फ एक बड़े एक्टर नहीं, बल्कि एक ऐसे पिता थे जिन पर उन्हें हमेशा गर्व रहेगा. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें दोबारा पिता चुनने का मौका मिले, तो वह फिर प्रदीप रावत को ही चुनेंगे.

‘उनकी विरासत आगे बढ़ाउंगा’

पिता की विरासत को आगे बढ़ाने का वादा करते हुए विक्रमादित्य ने कहा कि वह उनके नाम को और ऊंचाई तक ले जाना चाहते हैं. उनके मुताबिक, उनके पिता का सपना था कि एक दिन बेटा उनका नाम गर्व से आगे बढ़ाए और वह इस जिम्मेदारी को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे.

View this post on Instagram

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *