Last Updated:
India vs England 4th T20I Highlights: इंग्लैंड ने भारत को चौथे टी20 में मात देकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है. भारत से मिले 159 रन के लक्ष्य का पीछा इंग्लैंड ने बड़ी ही आसानी से कर लिया. हैरी ब्रूक ने 79 रन और फिल …और पढ़ें
इंग्लैंड ने चौथे टी20 में भारत को हराया.
IND vs ENG Live Score 4th T20I Highlights:इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर भारत को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए. कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में नाबाद 80 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन टीम की जीत के काम नहीं आई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया. उसने सिर्फ 13.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. इंग्लैंड की जीत के हीरो फिल सॉल्ट और कप्तान हैरी ब्रूक रहे. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 146 रन की नाबाद साझेदारी की और भारत से मैच पूरी तरह छीन लिया. इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है. इंग्लैंड की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हो गई. पांचवां मुकाबला 11 जुलाई को खेला जाएगा.
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग.
